रॉ (RAW) का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ और WWE ने काफी बेहतर काम किया। WWE ने कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय किये थे। साथ ही कुछ दिग्गज भी नजर आए और माना जा सकता है कि एपिसोड जरूर ही अच्छा था। बीच में कुछ जगहों पर WWE ने जरूर निराश किया था लेकिन उसके अलावा बाकी चीज़ें बढ़िया थी।RAW ब्रांड पिछले कुछ समय से रेटिंग्स के मामले में काफी ज्यादा संघर्ष कर रहा था। पिछले हफ्ते दिग्गजों की वजह से RAW को फायदा मिला था और रेटिंग्स बढ़ी थी। इस हफ्ते WWE पर उसे जारी रखने का भार था और कंपनी ने अच्छा काम किया। 2021 में RAW के दूसरे एपिसोड ने भी उतना निराश नहीं किया।The equalizer!#WWERaw @TripleH @RandyOrton pic.twitter.com/ECho0CK8qM— WWE (@WWE) January 12, 2021ये भी पढ़ें:- ट्रिपल एच ने WWE में वापसी कर मचाया बवाल, दिग्गज के साथ मैच में हाथ लगा आग में जलता हुआ हथौड़ाहर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। फैंस को कुछ चीज़ें पसंद आती हैं और कुछ चीज़ों से प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ता है। RAW के एपिसोड में कई चीज़ों ने प्रभावित किया वहीं कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए हम इस हफ्ते RAW की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।1- अच्छी बात: RAW में ट्रिपल एच की लंबे समय बाद वापसी"What do you say, tonight in this ring: You and I go toe-to-toe?" — @RandyOrton #WWERaw @TripleH pic.twitter.com/XmdVzuvmmx— WWE (@WWE) January 12, 2021ट्रिपल एच ने लंबे समय बाद WWE में अपनी वापसी की। उन्होंने शो की शुरुआत की थी और यहां ऑर्टन ने दखल देते हुए ट्रिपल एच को चुनौती दी थी। इसके बाद दोनों के बीच मैच तो नहीं हुआ लेकिन मेन इवेंट में उनका कन्फ्रन्टेशन देखने को मिला था।इस दौरान ट्रिपल एच लंबे समय बाद एक्शन में नजर आए थे। उन्होंने एलेक्सा ब्लिस और रैंडी ऑर्टन की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने में भी काफी मदद की। ट्रिपल एच की इस वापसी ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।