रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के बाद रॉ (Raw) का एपिसोड समाप्त हो गया। हर एक फैन को इस एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीद थी। हमेशा ही WrestleMania के बाद Raw के एपिसोड रोचक रहते हैं। इसके बावजूद WrestleMania 37 के बाद का ये एपिसोड बिल्कुल भी खास नहीं रहा। खैर, WWE ने कुछ नई स्टोरीलाइन शुरू की जबकि कुछ दुश्मनी जारी रही।Mace and TBAG made a HUGE mistake tonight... Once I get my rematch with @bobbylashley, you stooges are next!!!#RawAfterMania #Raw pic.twitter.com/0lzaG0zUJ0— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) April 13, 2021ये भी पढ़ें:- WrestleMania के बाद Raw के बेहद खराब एपिसोड पर भड़के फैंस, WWE देखना बंद करने की दी धमकीWrestleMania के बाद Raw का एपिसोड ठीक साबित हुआ था। हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के इस एपिसोड में कई सारी जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली जबकि WWE ने कुछ जगहों पर अपने फैंस को सरप्राइज भी कर दिया था। इसलिए हम इस आर्टिकल में Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस की स्टोरीलाइनSay hello to @AlexaBliss_WWE's newest friend, Lily!#WWERaw#RAWAfterMania pic.twitter.com/QoRURjKFOS— WWE (@WWE) April 13, 2021WrestleMania में द फीन्ड को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ हार मिली थी। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस की वजह से फीन्ड की हार हुई थी। खैर, अब दोनों की स्टोरीलाइन आगे बढ़ रही हैं। एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट काफी रोचक रहा था जहां उन्होंने अपने नए किर्केटर लिली को टीज़ किया। ये शानदार चीज़ रही। इसके साथ ही ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला था।ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: पूर्व चैंपियंस की चौंकाने वाली वापसी, मेन इवेंट में दिग्गज पर हुआ जबरदस्त अटैककाफी समय बाद ये सैगमेंट WWE में देखने को मिला और हर कोई इससे खुश होगा। ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस की स्टोरीलाइन एक नई राह ले रही हैं। Raw में इस समय सिर्फ इन दोनों की स्टोरीलाइन ही रोचक दिखाई दे रही है। WWE आने वाले समय में इस दुश्मनी को और बेहतर बना सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।