RAW का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने पिछले हफ्ते से काफी ज्यादा बेहतर काम करते हुए फैंस का ध्यान खींचा। WWE ने पहले ही कई सारी चीज़ों की घोषणा कर दी थी और इसके चलते हर कोई उत्साहित था। कहा जा सकता है कि कंपनी ने अच्छा काम किया। लगभग सारे ही मैच रोचक रहे और जबरदस्त रेसलिंग देखने को मिली।WWE कुछ समय से रेटिंग्स के मामले में संघर्ष कर रहा था। इसके चलते उनपर अच्छा शो देने का दबाव था। इसके बावजूद WWE ने पिछले कुछ समय से अच्छा काम किया। मुख्य रूप से टीएलसी के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गयी और पीपीवी को हाइप करने का प्रयास हुआ। इस एपिसोड में कुछ शानदार चीज़ें थी वहीं कुछ चीज़ें फैंस को पसंद नहीं आयी।Can @AJStylesOrg ascend the ladder THIS SUNDAY at #WWETLC?#WWERaw pic.twitter.com/quePPfz7RJ— WWE (@WWE) December 15, 2020ये भी पढ़ें;- WWE RAW में हुए जानलेवा हमले और दिग्गज की जबरदस्त धुनाई के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब हर WWE फैन को कुछ मैच और सैगमेंट पसंद आए वहीं कुछ चीज़ों ने फैंस को निराश किया। इसलिए आइए RAW के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे बात करते हैं।1- अच्छी बात: RAW में WWE चैंपियनशिप मैच का अंतिम बिल्डअपThe #WWEChampionship ascends.#WWERaw pic.twitter.com/wvgTlWOHI0— WWE (@WWE) December 15, 2020RAW के एपिसोड में WWE ने एजे स्टाइल्स और ड्रू मैकइंटायर के टीएलसी मैच को काफी ज्यादा हाइप किया। दरअसल, शुरुआत में उन्होंने एक मजेदार तरीके से स्टाइल्स को विजेता बनाने की कहानी सुनाई। इसके अलावा मेन इवेंट ने भी जबरदस्त हाइप तैयार की। दरअसल, RAW के मेन इवेंट में चैंपियनशिप असेंशन सैगमेंट देखने को मिला था।दोनों ही सुपरस्टार्स के प्रोमो जबरदस्त थे। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर और एजे स्टाइल्स एक्शन में भी नजर आए। स्टाइल्स ने खासकर अंत में अपने प्रदर्शन से बड़ा दावा ठोक दिया है। WWE ने सैगमेंट को सही तरह से बुक किया था। इसके साथ ही स्टाइल्स को बॉडीगार्ड रखने से फायदा मिल रहा है। खैर, RAW के इस सैगमेंट ने हर तरह से फैंस का ध्यान खींचा और अब मैच के लिए फैंस उत्साहित होंगे।ये भी पढ़ें:- RAW रिजल्ट्स: फेमस सुपरस्टार को लगाई गई आग, WWE चैंपियन को बुरी तरह पीटते हुए किया गया अधमरा