1- बुरी बात: चैंपियन का एक एपिसोड में दो मैच हारना
Raw के एपिसोड में WWE ने निकी A.S.H को काफी ज्यादा कमजोर दिखाया। निकी A.S.H इस समय Raw विमेंस चैंपियन हैं। Raw के एपिसोड में निकी A.S.H का रिया रिप्ली से मैच देखने को मिला। लग रहा था कि निकी को शायद ही WWE कमजोर दिखाएगा। इसके बावजूद रिप्ली को चैंपियन पर बड़ी जीत मिली।
इसके कुछ समय बाद निकी A.S.H ने रिया रिप्ली के साथ टीम बनाकर शार्लेट फ्लेयर और नाया जैक्स का सामना किया। इस मुकाबले में निकी और रिया की हार हुई। WWE ने अपनी विमेंस चैंपियन को Raw में काफी कमजोर दिखाया। एक ही एपिसोड में निकी A.S.H की दो मुकाबलों में हार हुई।