1- बुरी बात: सुपरस्टार्स का एक से ज्यादा मैच लड़ना
Raw के एपिसोड में कई सुपरस्टार्स ने एक से ज्यादा मैच लड़े। शार्लेट फ्लेयर और शायना बैजलर तीन मैच लड़े। इसके अलावा नाया जैक्स, लेसी इवांस, मैंडी रोज़ और डैना ब्रुक ने भी दो बार टैग टीम मैच में हिस्सा लिया। इसके अलावा रिडल ने तीन सुपरस्टार्स का सामना किया। साथ ही शेमस और जॉन मॉरिसन ने भी दो मैच लड़े।
इतने सारे सुपरस्टार्स ने Raw के एपिसोड में एक से ज्यादा मैच लड़े। WWE ने यहां मैचों के सही नतीजे निकालने पर नहीं बल्कि 3 घंटे का समय निकालने पर ध्यान दिया। ये काफी निराशाजनक चीज़ थी। WWE इसके बजाय अन्य सुपरस्टार्स को टीवी टाइम दे सकता था लेकिन उन्होंने इस तरीके से फैंस को निराश किया।