Raw के एपिसोड का अंत हो गया है। हर एक फैन की इस एपिसोड को लेकर अलग प्रतिक्रियाएं रही थी। कुछ लोगों को Raw का ये एपिसोड अच्छा लगा वहीं कुछ लोग इससे काफी ज्यादा निराश नजर आए। हैल इन ए सैल में सफलता मिलने के बाद WWE के पास Raw को अच्छा बनाने का मौका था।उन्होंने कुछ बढ़िया चीज़ें जरूर बुक की लेकिन कई मौकों पर फैंस काफी निराश हुए। WWE इस समय मुख्य रूप में सर्वाइवर सीरीज पीपीवी के लिए तैयारी शुरू कर रहा है। इसके चलते ही चैंपियन vs चैंपियन मैच की घोषणा हुई। इसके साथ ही टैग टीम एलिमिनेशन मैच के लिए भी Raw की ओर से एजे स्टाइल्स, शेमस और कीथ ली का नाम तय हो गया।UNDERTAKER DEBUTED AT SURVIVIOR SERIES 19/11. AND BRAY HAS THOSE NUMBERS AGAIN.... #wweraw 👀 pic.twitter.com/JnqsfHXhg5— Trevor T-Bar #FortheA #TogetherBlue (@ReeTre2) October 27, 2020ये भी पढ़ें:- Survivor Series के लिए रोमन रेंस के मैच का हुआ ऐलान, पुराने दुश्मन से होगा खतरनाक मुकाबला विमेंस डिवीजन के मुकाबले के लिए भी Raw में सुपरस्टार्स को चुना गया। खैर, Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने जबरदस्त तरीके से फैंस मनोरंजन किया वहीं WWE फैंस इस दौरान निराश भी होते हुए नजर आए। इसलिए आइए Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों पर नजर डालते हैं।1- अच्छी बात: Raw में ब्रे वायट का अंडरटेकर के साथ सैगमेंट टीज़ करनाWelcome to the #FireflyFunHouse's very 𝑀𝒜𝒜𝒜𝒜𝒜𝒜𝒜𝒜𝒟 tea party! ☕️#WWERaw @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/DkDNZG7lyB— WWE Universe (@WWEUniverse) October 27, 2020ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान काफी कम लोगों ने वायट की टोपी पर गौर किया होगा। दरअसल, उसपर 19/11 लिखा था। ये असल में अंडरटेकर के डेब्यू की तारीख है। 19 नवंबर को 30 साल पहले अंडरटेकर ने सर्वाइवर सीरीज में अपना डेब्यू किया था।इस साल द अंडरटेकर 30 साल पूरे होने की खुशी में सर्वाइवर सीरीज में नजर आने वाले हैं। ऐसे में ब्रे वायट ने यहां पर अंडरटेकर के बड़े सैगमेंट को टीज़ किया है। यहां से टेकर और द फीन्ड के ड्रीम मुकाबले की राह आसान होते हुए नजर आ रही हैं। हर किसी के लिए ये चीज़ जरूर ही रोचक रहने वाली हैं।ये भी पढ़ें:- WWE Raw, Twitter Reactions: मेन इवेंट में मचे बवाल के बावजूद फैंस हुए निराश, ट्विटर पर निकाली भड़ास