SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। WWE अब सर्वाइवर सीरीज की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे एपिसोड रोचक होते जा रहे हैं। WWE ने हमेशा की तरह SmackDown को रोमन रेंस के इर्दगिर्द रखा। इसके साथ ही कई सारे अच्छे मैच देखने को मिले। शॉकिंग डेब्यू देखने को मिला। इसके अलावा Raw सुपरस्टार्स ड्रू मैकइंटायर भी एक्शन में नजर आए।
महीनों से चल रही बड़ी स्टोरीलाइन का अब अंत हो गया। साथ ही सर्वाइवर सीरीज के लिए भी सुपरस्टार का नाम तय हुआ। WWE का ये शो देखने योग्य था शो की शुरुआत हमेशा की तरह रोमन रेंस ने की वहीं अंत में भी रोमन रेंस नजर आए। इसके अलावा बीच में कई सारे सुपरस्टार्स को चमकने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई 'बेइज्जती', सबसे बड़ी दुश्मनी प्यार के साथ हुई खत्म
SmackDown का एपिसोड कई फैंस को पसंद आया वहीं कुछ लोगों ने इसकी निंदा की। देखा जाए तो WWE ने अच्छा एपिसोड दिया लेकिन कुछ जगहों पर फैंस को निराशा भी मिली। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड की भी अच्छी और बुरी बातें रही।
1- अच्छी बात: SmackDown में मिस्टीरियो-रॉलिंस की दुश्मनी का अंत होना
SmackDown के एपिसोड में रे मिस्टीरियो का सामना नो होल्ड्स बार्ड मैच में सैथ रॉलिंस से देखने को मिला था। लंबे समय से ये स्टोरीलाइन चल रही थी और अब इसका अंत हो गया है। आखिर, रे मिस्टीरियो ने सैथ रॉलिंस पर जीत दर्ज की। साथ ही मिस्टीरियो परिवार खुश नजर आया। मर्फी को भी रे मिस्टीरियो ने अपनी बेटी के लिए स्वीकार कर लिया।
अगले हफ्ते मर्फी और सैथ रॉलिंस का मैच जरूर होने वाला है लेकिन यहां से साफ हो गया कि रे मिस्टीरियो और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी खत्म हो गयी है। सैथ अब जल्द ही WWE से ब्रेक लेते हुए नजर आ सकते हैं। फैंस भी मिस्टीरियो की जीत पर खुश थे।
ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के भाई की निराशाजनक हार और एक शानदार एपिसोड के बाद फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं