SmackDown का एपिसोड शानदार साबित हुआ। कई सारे शॉक्स देखने को मिले और शानदार मुकाबला भी तय हुआ। इसलिए आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- SmackDown की शुरुआत में रोमन रेंस का सैगमेंटरोमन रेंस और पॉल हेमन ने अपने प्रोमो से शो की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस की वजह से जे उसो का कद बढ़ा है। इसके बाद Raw स्टार ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की और कहा कि सर्वाइवर सीरीज में रोमन का सामना रैंडी से नहीं बल्कि उनसे होगा। रोमन ने इसके बाद कहा कि उन्हें इससे कोई मतलब नहीं क्योंकि वो Raw नहीं देखते। जे उसो की एंट्री हुई और उन्होंने ड्रू को एक मैच के लिए चैलेंज किया। रोमन दोनों सुपरस्टार्स को घूरने लगे।सैगमेंट के बाद SmackDown में बैकस्टेज रोमन रेंस, जे उसो पर गुस्सा नजर आए और कहा कि उसो के पास मैच बुक करने का कोई अधिकार नहीं है। वो उसो के मुकाबले भी तय करेंगे। इसपर जे उसो ने कहा कि वो इसे संभाल लेंगे।Find yourself a Special Advisor who looks at you the way @HeymanHustle looks at @WWERomanReigns.#SmackDown #UniversalTitle pic.twitter.com/9mb0idZJ8M— WWE (@WWE) November 14, 2020"I AM THE MAN NOW, AND I WILL PROVE IT AT #SurvivorSeries!"@DMcIntyreWWE guarantees a win this Monday on #WWERaw... and he guarantees a win against @WWERomanReigns at #SurvivorSeries! pic.twitter.com/MyHTfI7VIh— WWE (@WWE) November 14, 2020- SmackDown में सैमी जेन vs अपोलो क्रूज (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)सैमी जेन ने मैच से पहले प्रोमो कट किया और बताया कि उन्हें इस मैच के बारे में सिर्फ 1 घंटे पहले बताया गया। वो इससे काफी निराश थे। खैर, मैच में शुरुआत से ही अपोलो क्रूज ने प्रभावित किया और सैमी की बुरी हालत कर दी। मैच ज्यादा लंबा नहीं चला और सैमी ने अपोलो का पैर रिंग के कोने से बांध दिया। इसके चलते 10 काउंट तक वो अंदर नहीं आ पाए और सैमी को जीत मिली।नतीजा: सैमी जेन को जीत मिलीLIGHT WORK. 💪 #SmackDown #ICTitle @WWEApollo pic.twitter.com/2tihRSreXN— WWE (@WWE) November 14, 2020With a little help from the ring apron... AND STILL!#SmackDown #ICTitle @SamiZayn @WWEApollo pic.twitter.com/4C2hj14z0U— WWE (@WWE) November 14, 2020बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर और एडम पियर्स का सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने यहां मैच तय करने के बारे में बात की।रे मिस्टीरियो और उनका पूरा परिवार भी एक बार फिर नजर आया। उन्होंने सैथ के लिए बैकस्टेज इंटरव्यू में चेतावनी दी।- SmackDown में साशा बैंक्स का सैगमेंटसाशा बैंक्स ने अपना प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां बेली के साथ मैच के बारे में बात की। साथ ही कार्मेला को भी चेतावनी दी। इस दौरान बेली ने एंट्री की और साशा का पूरा ध्यान उनपर था। इस दौरान पीछे से कार्मेला ने आकर उनपर सुपरकिक लगाई। इस तरह से सैगमेंट का अंत हुआ।Yes, yes, y'all...It's #BossTime on #SmackDown! @SashaBanksWWE pic.twitter.com/VgMA0xt2A4— WWE (@WWE) November 14, 2020बैकस्टेज ओटिस खाना खा रहे थे लेकिन रॉबर्ट रूड और डॉल्फ ज़िगलर ने आकर उन्हें गुस्सा दिलाया।- SmackDown में ओटिस vs डॉल्फ ज़िगलरओटिस मैच के दौरान काफी ज्यादा गुस्सा नजर आए। ज़िगलर ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन वो इसमें सफल नहीं हुए। अंत में जाकर ओटिस ने अपना फिनिशर लगाया और वो टॉप रोप से अपना मूव लगा रहे थे लेकिन रूड की इंटरफेरेंस हुई। खैर, ओटिस ने उन्हें भगा दिया और अपना मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की।नतीजा: ओटिस को जीत मिलीBig mood.#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/Kand0IzRMz— WWE (@WWE) November 14, 2020.@otiswwe picks up the win over @HEELZiggler on #SmackDown! pic.twitter.com/jxLnxxsURY— WWE (@WWE) November 14, 2020बैकस्टेज सैथ रॉलिंस और मर्फी बात करते हुए नजर आए।SmackDown में बैकस्टेज ओटिस काफी गुस्सा नजर आए और चेड गेबल ने वहां आकर कहा कि वो ओटिस को कोच करेंगे।- SmackDown में रे मिस्टीरियो vs सैथ रॉलिंस (नो होल्ड्स बार्ड मैच)मैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच में ज्यादा मौकों पर सैथ रॉलिंस का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने रे की बुरी हालत कर दी थी लेकिन मिस्टीरियो ने भी एक समय पर वापसी की। उन्होंने लगभग सैथ पर जीत दर्ज कर ही ली थी लेकिन सैथ ने वापसी की। उन्होंने यहां स्टील स्टेप्स का भी उपयोग किया।उन्होंने स्टील स्टेप्स पर रे को स्टॉम्प लगाने की कोशिश की लेकिन मिस्टीरियो इससे बच गए। खैर, आगे बढ़ता रहा और सैथ ने एक समय पर मिस्टीरियो को टेबल पर पावरबॉम्ब लगा दिया। डॉमिनिक ने मैच में अपने पिता को बचाने की कोशिश की और वो सफल रहे। मर्फी ने सैथ को चेयर दी और मिस्टीरियो पर हमला करने के लिए कहा। इसके बजाय मर्फी ने ही सैथ पर हमला कर दिया। इसके बाद मिस्टीरियो ने 619 का उपयोग किया और फ्रोग स्प्लैश से जीत दर्ज की।नतीजा: रे मिस्टीरियो को जीत मिलीमैच के बाद मिस्टीरियो परिवार ने सेलिब्रेट किया और रे ने इस दौरान मर्फी को रिंग में बुलाया। उन्होंने मर्फी से हाथ मिला और वो मिस्टीरियो परिवार के साथ आ गए।It comes down to this.The Final Chapter between @WWERollins and @reymysterio is written RIGHT NOW on #SmackDown! pic.twitter.com/ZshkWtAEFO— WWE (@WWE) November 14, 2020🤝 🤝 🤝#SmackDown @reymysterio @WWE_Murphy @11Aalyah pic.twitter.com/3U5tvf7e4J— WWE (@WWE) November 14, 2020बैकस्टेज एडम पियर्स और नटालिया का सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान चेल्सिया ग्रीन भी नजर आयी। इसके अलावा सैथ रॉलिंस ने एडम पियर्स से मर्फी के खिलाफ मैच की मांग की।- SmackDown में नटालिया vs टमीना vs लिव मॉर्गन vs चेल्सिया ग्रीनचेल्सिया ग्रीन ने मैच में आकर सबको सरप्राइज किया। खैर, मैच ज्यादा लंबा नहीं रहा और सभी सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। अंत में जाकर लिव मॉर्गन ने नटालिया को मौका नहीं दिया और टमीना को पिन करके जीत दर्ज की।नतीजा: लिव मॉर्गन को जीत मिली.@YaOnlyLivvOnce is headed to #SurvivorSeries!#SmackDown pic.twitter.com/ei6D6kHz8Q— WWE (@WWE) November 14, 2020SmackDown में बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर का इंटरव्यू देखने को मिला। इसके अलावा बिग ई और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मजेदार सैगमेंट दिखाया गया।- SmackDown में ड्रू मैकइंटायर vs जे उसोदोनों सुपरस्टार्स ने एक शानदार मैच दिया। मैकइंटायर ने पूरे मुकाबले में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने लगातार जे उसो पर हमला जारी रखा। बीच में जे उसो ने वापसी की थी और मैकइंटायर पर भारी पड़े थे लेकिन पूर्व WWE चैंपियन ने एक बार फिर वापसी की। एक समय आया जब रोमन रेंस ने मैच के दौरान एंट्री की और जे उसो को कहा कि उन्हें ड्रू को सबक सिखाना होगा। इसके बावजूद जे उसो कुछ नहीं कर पाए और ड्रू ने उनपर क्लेमोर किक लगा दी।नतीजा: ड्रू मैकइंटायर को जीत मिलीमैच के बाद रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर एक-दूसरे के सामने खड़े हो गए। इसके बाद रेंस बैकस्टेज चले गए। देखा जाए तो जे उसो ने इस हार से रोमन रेंस की बेइज्जती की।"MAKE HIM UNDERSTAND."#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/YqTz1zH25R— WWE (@WWE) November 14, 2020Messages SENT.#SmackDown @WWERomanReigns @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/4zAFF7Fp8h— WWE (@WWE) November 14, 2020इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत देखने को मिला।