SmackDown का एपिसोड शानदार साबित हुआ। WWE ने एक्सट्रीम रूल्स के बाद SmackDown के पहले एपिसोड को सही तरह से बुक किया। शो की शुरुआत ही डबल चैंपियंस से हुई वहीं अंत में बार फाइट देखने को मिली। IC टाइटल के लिए नंबर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिला। ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में सबका ध्यान खींचाSmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छी चीज़ें देखने को मिली। इसके अलावा कुछ चीज़ों ने जरूर थोड़ा निराश भी किया। हर एक एपिसोड की तरह इस एपिसोड की भी अच्छी और बुरी बातें है। इसलिए हम बात करने वाले हैं SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में। 1- अच्छी बात: SmackDown में बिग ई के सिंगल्स पुश की शुरुआत होने वाली है"Woods is out, I'm about to be out... that means right now is YOUR TIME." 👀 👀 👀#SmackDown @TrueKofi @WWEBigE @XavierWoodsPhD pic.twitter.com/TTfsEw57xL— WWE (@WWE) July 25, 2020बिग ई को हमेशा से ही फैंस सिंगल्स स्टार के रूप में देखना चाहते थे और अब ये चीज़ संभव होते हुए नजर आ रही है। एक समय में फैंस ने कोफी किंग्सटन का सिंगल्स रन पसंद किया था। कुछ ऐसा ही बिग ई के लिए भी देखने को मिल सकता है। वो साइज में काफी बड़े है और उनके पास शानदार प्रोमो स्किल्स और कैरेक्टर है। उनमें फ्यूचर चैंपियन की झलक दिखती है और उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में देखना रोचक रहेगा। 1- बुरी बात: SmackDown में मिज़ टीवी का सैगमेंट😮 😮 😮 😮#SmackDown #MizTV @NaomiWWE @LaceyEvansWWE pic.twitter.com/JfHXzhzWDt— WWE (@WWE) July 25, 2020मिज़ टीवी के सैगमेंट अमूमन रोचक रहते हैं लेकिन SmackDown के इस एपिसोड में मिज़ टीवी का सैगमेंट बोरिंग लगा। इस हफ्ते मिज़ टीवी पर नेओमी नजर आयी थी। नेओमी ने सैगमेंट को रोचक बनाने की कोशिश की। लेसी इवांस की एंट्री की बाद सैगमेंट काफी ज्यादा खराब बन गया और सैगमेंट बोरिंग लगने लग गया। द मिज़ और जॉन मॉरिसन ने हमेशा की तरह प्रभावित किया।ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार्स की 3 बड़ी विनिंग स्ट्रीक जिनके बारे में फैंस भूल चुके हैं