स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का अंत हो गया है। WWE ने अपने इस शो को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। दरअसल, रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड था। इसके चलते उनपर इस शो को यादगार और रोचक बनाने का भार था। .WWE ने पहले ही कई चीज़ों की घोषणा कर दी थी।इसके अलावा कुछ सरप्राइज भी देखने को मिले। WWE ने कई तरीकों से अपने फैंस को SmackDown द्वारा सरप्राइज कर दिया। पिछले कुछ हफ्ते से SmackDown का एपिसोड मनोरंजक रह रहा था और लग रहा था कि SmackDown का ये एपिसोड जरूर ही रोचक रहेगा। इसके बावजूद SmackDown ने थोड़ा निराश किया।CLEAR THE TRACKS! THE STROWMAN EXPRESS HAS ARRIVED ON #SmackDown!! 🤯😱🚂@BraunStrowman pic.twitter.com/8uIS8aGgbN— WWE (@WWE) January 30, 2021ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मन की बुरी तरह बेइज्जती ,175 किलो के सुपरस्टार ने मचाया बवालSmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छी चीज़ें देखने को मिली। साथ ही कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को निराश किया। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें रहती हैं और SmackDown के लिए भी यही कहा जा सकता है। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।1- अच्छी बात: SmackDown में बियांका ब्लेयर को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिलना.@itsBayleyWWE looking to do some serious damage to the injured arm of @BiancaBelairWWE. 😮#SmackDown pic.twitter.com/gtMUaXdHTF— WWE (@WWE) January 30, 2021बियांका ब्लेयर को SmackDown के एपिसोड में बेली पर एक जबरदस्त जीत मिली। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच काफी समय से स्टोरीलाइन चल रही थी। अबतक बेली का पलड़ा भारी था। पिछले हफ्ते ब्लेयर को बेली पर अल्टीमेट ओब्स्टेकल चैलेंज में जीत मिली थी। इसके चलते SmackDown में दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown के बेहद खराब एपिसोड से फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर बनाया शो का मजाकइस मैच में ब्लेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अंत में उन्हें बेली पर क्लीन जीत मिली। उनके लिए एक काफी बड़ा मौका था क्योंकि उन्होंने WWE की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बेली को पराजित किया था। ऐसे में ब्लेयर को ये जीत मिलना काफी अहम था और इससे उन्हें अपने करियर में आगे काफी मदद मिलेगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।