स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने कुछ धमाकेदार मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया था। शो की शुरुआत और अंत जबरदस्त रही। बीच में भी कुछ जबरदस्त मैच देखने को मिले। SmackDown के इस एपिसोड में मुख्य रूप से समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया और कुछ मैचों का ऐलान भी देखने को मिला।SmackDown में बियांका ब्लेयर और जेलिना वेगा के बीच मैच देखने को मिला। इसके साथ ही सैथ रॉलिंस और ऐज की दुश्मनी भी आगे बढ़ाई गई। एपिसोड के अंत में रोमन रेंस ने अपना दबदबा बनाया और फिन बैलर की बुरी हालत की। SmackDown का अंत सभी के बीच चर्चा का विषय बना रहा।Your #UniversalChampion is here, and he's headed to the ring...#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/IO4bxYu2zs— WWE (@WWE) August 7, 2021हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown का एपिसोड जरूर अच्छा था और काफी चीज़ों ने फैंस को प्रभावित भी किया। इसके बावजूद कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना भी करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के इस एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: SmackDown का मेन इवेंटFINN TAKES FLIGHT!#SmackDown @FinnBalor @WWEUsos pic.twitter.com/m5RXDo0p0C— WWE (@WWE) August 7, 2021बैरन कॉर्बिन और फिन बैलर आमने-सामने आए थे। दोनों का मैच ज्यादा लंबा नहीं चला और बैलर ने आसानी से कॉर्बिन पर जीत दर्ज कर ली। फिन ने रोमन के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई और जॉन सीना को चैलेंज किया। रोमन रेंस वहां आए और उन्होंने प्रोमो कट किया। फिन बैलर ने इसके बाद रेंस पर हमला किया। उनके लिए यह निर्णय गलत साबित हुआ।द उसोज़ भी वहां आए और उन्होंने अपने भाई की मदद की। इसके बाद ब्लडलाइन ने मिलकर फिन बैलर की बुरी हालत कर दी। रोमन रेंस और जॉन सीना की स्टोरीलाइन में बैलर को जोड़कर WWE ने फैंस को आकर्षित किया है। देखा जाए तो SmackDown के एपिसोड का मेन इवेंट सही मायने में रोचक और शानदार रहा है। WWE को SummerSlam 2021 तक इसी तरह से सैगमेंट्स बुक करके स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाना होगा।