WWE: WWE के लिए 2022 काफी शानदार साबित हुआ है। इस साल कई बड़े मैच देखने को मिले हैं और कंपनी में ढेरों बदलाव भी आए हैं। साल में 12 महीने होते हैं और हर महीने कुछ खास चीज़ें होती हैं। इस साल भी 12 महीनों में कुछ ना कुछ यादगार चीज़ें हुई हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 के सभी महीनों में हुए शानदार मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे। WWE में 2022 के सभी महीनों के सबसे खास पल- जनवरी: विमेंस Royal Rumble मैच में रोंडा राउजी का चौंकाने वाला रिटर्न हुआ था और उन्होंने इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर ली थी। Barstool Sports@barstoolsportsRonda Rousey has won the Royal Rumble1928137Ronda Rousey has won the Royal Rumble https://t.co/i2cW7c5d4X- फरवरी: ब्रॉक लैसनर ने Elimination Chamber 2022 में ऑस्टिन थ्योरी को पोड के टॉप पर से F5 लगाया और फिर पिन करके WWE चैंपियनशिप जीत ली थी। - मार्च: बियांका ब्लेयर ने 28 मार्च 2022 को Raw के एपिसोड में बैकी लिंच के बाल काट दिए थे। यह एक चौंकाने वाली चीज़ थी। - अप्रैल: WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप को यूनिफाइड कर दिया था। - मई: द उसोज़ ने 20 मई 2022 को SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस की मदद से RK-Bro को हरा दिया था और अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बन गए थे। - जून: Hell in a Cell मैच में चोटिल कोडी रोड्स ने सैथ रॉलिंस पर लगातार दो बार क्रॉस रोड्स मूव लगाया और फिर स्लेजहैमर से हमला करते हुए उन्हें धराशाई किया। साथ ही पिन करके जीत दर्ज की। - जुलाई: ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2022 में रिंग के नीचे ट्रैक्टर लगाकर उसे उखाड़ दिया था। इसी कारण रोमन रेंस रिंग के बाहर गिर गए थे। Network News@punga127Brock Lesnar flips the ring upside down with A GODDAMN TRACTOR.Screenshot: WWEThe week leading up to Saturday night’s SummerSlam felt particularly guarded. Most of the stories about the workings backstage in the wake of Vince McMahon’s “retirement” andnetworknews.info/2022/08/02/spo…Brock Lesnar flips the ring upside down with A GODDAMN TRACTOR.Screenshot: WWEThe week leading up to Saturday night’s SummerSlam felt particularly guarded. Most of the stories about the workings backstage in the wake of Vince McMahon’s “retirement” andnetworknews.info/2022/08/02/spo… https://t.co/zR9HjU8BGs- अगस्त: Raw के 29 अगस्त 2022 के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के बीच सैटेलाइट पर इंटरव्यू हुआ था। इसी बीच सैथ ने रिडल के परिवार को बीच में लाने का निर्णय लिया। मैट गुस्से में आ गए और उन्होंने सैथ की बुरी हालत करने का दावा किया। - सितंबर: Clash at the Castle 2022 में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ऐज पर लो-ब्लो लगाया था और अपने पिता रे मिस्टीरियो पर अटैक करके सभी को चौंका दिया था। - अक्टूबर: ब्रे वायट ने Extreme Rules 2022 में चौंकाने वाली वापसी की थी और यह फैंस के लिए एक यादगार पल था। - नवंबर: सैमी ज़ेन ने Survivor Series इवेंट के WarGames मैच में केविन ओवेंस पर लो-ब्लो लगाकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने ब्लडलाइन के प्रति वफादरी पेश की थी। - दिसंबर: रिकोशे ने 2 दिसंबर 2022 को SmackDown में सैंटोस इस्कोबर को हराकर World Cup जीत लिया था। यह खास पल था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।