Bianca Belair On Her Historic Match: WWE विमेंस डिवीजन में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने अपना बड़ा नाम बना लिया है। पिछले कुछ सालों में एकदम से वो छा गई हैं। WWE ने भी उन्हें तगड़ा पुश दिया और आगे बढ़ाया। फैंस भी उनके एक्शन को खूब पसंद करते हैं। उनकी बॉडी भी बहुत ही सॉलिड है। कई बार वो अपनी खतरनाक ताकत रिंग में दिखा चुकी हैं। खैर बियांका ने इस बार WrestleMania 37 में साशा बैंक्स के साथ हुए मैच को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों उस रात इमोशनल हो गए थे क्योंकि इतिहास रच दिया गया था।हाल ही में What’s Your Story? With Steph McMahon में उपस्थिति के दौरान बात करते हुए बियांका ब्लेयर ने कहा कि बेल बजने के बाद लगभग वो रोने लग गई थीं। उन्होंने कहा,मैंने इस पल को गंभीरता से महसूस किया। मैं साशा बैंक्स के सामने खड़ी थीं और सोच रही थी कि हम यहां हैं। मैं गंभीर होने की कोशिश कर रही थी। मेरे आंसू आने लग गए थे। मैंने इन्हें रोकने की बहुत कोशिश की। साशा बैंक्स को भी ये बात पता चल गई थी। उन्होंने मेरी तरफ इशारा करते हुए आगे बढ़ने के लिए कहा। ये पल हम लोगों के लिए बहुत ही गजब का था। WWE WrestleMania 41 में बियांका ब्लेयर को मिली हारWrestleMania 41 में इयो स्काई ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड की थी। तीनों स्टार्स ने जबरदस्त एक्शन के साथ तगड़ा मैच दिया। सभी खुश हो गए थे। किसकी जीत होगी ये किसी को नहीं पता था। अंत में बियांका जीत हासिल करने वाली थी लेकिन स्काई ने अपने एक्शन से दिल जीत लिया। उन्होंने शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया। View this post on Instagram Instagram Post