WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। बैकी लिंच (Becky Lynch) इस मैच में अपनी चैंपियनशिप साशा बैंक्स (Sasha Banks) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ब्लू ब्रांड में पिछले हफ्ते बियांका ब्लेयर ने दोनों सुपरस्टार्स की हालत खराब कर दी थी। अब बियांका ब्लेयर ने इन दोनों विमेंस सुपरस्टार्स को धमकी दी हैं।WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने किया ट्वीटपिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में तीनों सुपरस्टार्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी। तीनों के बीच जबरदस्त पंगा भी हुआ लेकिन अंत में बाजी बियांका ब्लेयर ने मारी। बियांका ब्लेयर ने दोनों सुपरस्टार्स को धराशाई कर दिया। ब्लेयर ने इस सैगमेंट में एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई थी। बियांका ब्लेयर ने अब WWE के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बड़ा बयान दे दिया है। Bianca Belair@BiancaBelairWWENo lies told.I did not come to play. 💋💪🏾 twitter.com/wwe/status/144…WWE@WWEMessage SENT. 💋#SmackDown #WomensTitle @BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE @SashaBanksWWE7:16 AM · Oct 9, 20214507547Message SENT. 💋#SmackDown #WomensTitle @BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE @SashaBanksWWE https://t.co/RMUk59OBKN1:49 AM · Oct 11, 2018No lies told.I did not come to play. 💋💪🏾 twitter.com/wwe/status/144…WWE Crown Jewel 2021 पीपीवी का आयोजन 21 अक्टूबर को सऊदी अरब में होगा। WWE ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली है। कई बड़े चैंपियनशिप मैच यहां पर होंगे। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इसके अलावा साशा बैंक्स, बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी हैं। इस ट्रिपल थ्रेट मैच को अभी तक काफी शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया देखने को मिला। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच को अब रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया है। वहीं साशा बैंक्स ब्लू ब्रांड में ही रहेंगी। इस ट्रिपल थ्रेट मैच का नतीजा भी कुछ अलग निकल सकता है। फैंस को बड़ा सरप्राइज यहां देखने को मिलेगा। बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स और बैकी लिंच को धमकी दे दी। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड के एपिसोड अभी इस पीपीवी से पहले बचे हुए है। यहां काफी बवाल फिर से देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते बियांका ब्लेयर दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर पूरी तरह भारी पड़ी थीं। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। खैर फैंस भी अब इस ट्रिपल थ्रेट मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।