WWE Money in the Bank 2022 के लिए हुआ धमाकेदार चैंपियनशिप मैच का ऐलान

WWE Money in the Bank के लिए बियांका ब्लेयर के मैच का ऐलान
WWE Money in the Bank के लिए बियांका ब्लेयर के मैच का ऐलान

WWE Hell in a Cell 2022 के धमाकेदार एक्शन के बाद कंपनी में मनी इन द बैंक (Money in the Bank) प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां शुरू हो चली हैं। खास बात ये है कि इस हफ्ते रॉ (Raw) में अगले प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए एक बड़े मैच का ऐलान कर भी दिया गया है।

आपको याद दिला दें कि Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस, लिव मॉर्गन और डूड्रॉप के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप की नंबर-1 कंटेंडर बनने के लिए मैच हुआ। सभी बेहतरीन रेसलर्स के बीच मुकाबला धमाकेदार रहा, जिसके अंत में रिप्ली जीत दर्ज कर बियांका ब्लेयर की अगली चैलेंजर बन गई हैं।

अब WWE ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि Money in the Bank 2022 में बियांका ब्लेयर को रिया रिप्ली के खिलाफ अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा। ये ब्लेयर का WrestleMania 38 में चैंपियन बनने के बाद दूसरा Raw टाइटल डिफेंस होगा। ब्लेयर और रिप्ली इस समय WWE की सबसे उभरती हुई स्टार्स में शामिल हैं और उनके बीच फैंस को एक यादगार और क्लासिक मुकाबला देखे जाने की उम्मीद होगी।

WWE Raw में रिया रिप्ली ने ऐज को धोखा दिया

आपको याद दिला दें कि Raw के मेन इवेंट जीत हासिल कर बियांका ब्लेयर के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने से पहले रिया रिप्ली ने अपने साथियों के साथ मिलकर जजमेंट डे के लीडर रहे ऐज पर बुरी तरह हमला कर दिया था।

इससे पहले जजमेंट डे ने Hell in a Cell 2022 में एजे स्टाइल्स, लिव मॉर्गन और फिन बैलर की टीम को हराया था। वहीं जजमेंट डे इस हफ्ते Raw में अपनी जीत को सेलिब्रेट करने बाहर आए, लेकिन फिन बैलर ने इस ग्रुप को जॉइन कर सबको चौंका दिया था। तभी अचानक रिया रिप्ली, डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर ने एकसाथ मिलकर ऐज की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links