Bianca Belair vs Asuka: WWE का नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट कुछ ही दिनों दूर है। इस शो के लिए कई धमाकेदार मैचों का ऐलान देखने को मिला है। अब एक और मुकाबला इस लिस्ट में जुड़ गया है। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अपने रॉ (Raw) विमेंस टाइटल को ओस्का (Asuka) के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।थोड़े समय पहले ही WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा इस बड़े मुकाबले का ऐलान किया। WWE ने बियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच मैच का पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर यह मैच तय कर दिया है। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड के बाद WWE ने संकेत दे दिए थे कि यह मैच Night of Champions में जरूर होगा।यह रहा WWE का विमेंस चैंपियनशिप मैच के ऐलान को लेकर आधिकारिक ट्वीट:WWE@WWE#WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE will defend against @WWEAsuka at #WWENOC!84981037#WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE will defend against @WWEAsuka at #WWENOC! https://t.co/wjK9gF5Lo8WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में बियांका ब्लेयर का सेलिब्रेशन सैगमेंट देखने को मिला था। इसी बीच ओस्का ने इंटरफेयर किया था। उन्होंने आकर पहले ब्लेयर से हाथ मिलाया और फिर उनपर मिस्ट फेंक दी। ब्लेयर का Raw विमेंस चैंपियनशिप का खास सेलिब्रेशन खराब हो गया और वो काफी दर्द में भी नज़र आईं। दो दुश्मनों की अब टक्कर होने वाली है।WWE Night of Champions 2023 में Bianca Belair और Asuka की लंबी दुश्मनी का होगा अंत?WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच में ओस्का जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट मानी जा रही थीं। हालांकि, ब्लेयर ने उन्हें हराकर फैंस को चौंका दिया। लग रहा था कि दोनों ही रेसलर्स के बीच दुश्मनी का अंत देखने को मिल गया है।SmackDown के एपिसोड में ओस्का के अटैक से साफ हो गया कि दुश्मनी जारी रहने वाली है। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने नए कैरेक्टर में आने के बाद काफी ज्यादा प्रभावित किया है। वो अब ब्लेयर के लिए बड़ा खतरनाक बन गई हैं। देखना होगा कि ब्लेयर के खिलाफ ओस्का को जीत मिलती है, या नहीं। दोनों की दुश्मनी का यहां अंत देखने को मिल सकता है।Real Nigga Quezzy💯✊🏿@QuezzyQuez707Bianca Belair Should've never trusted Asuka 1Bianca Belair Should've never trusted Asuka 😳 https://t.co/czpu9XX5FsWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।