विंस मैकमैहन के कारण WWE में मचा बवाल, अहम वजह आई सामने

WWE हमेशा अपने वीकली शोज के लिए पहले से बड़े मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान कर देता है। लेकिन इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में ऐसा देखने को नहीं मिला। कंपनी ने इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के लिए पहले से किसी भी सिंगल मैच को कंफर्म नहीं किया था।

Ad

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन ने अपने दुश्मन से लिया बदल

WWE ने किया हैरान

रेसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मैल्टजर ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस WWE शो में क्या लाइनअप होगा ये किसी को नहीं पता था। एपिसोड से कुछ समय पहले तक इस चीज को लेकर काम किया जा रहा था।12:30 p.m के करीब विंस मैकमैहन पहुंचे थे। सूत्र के द्वारा ये पता चला कि विंस मैकमैहन जब तक बिल्डिंग में नहीं आ जाते हैं तब किसी को कुछ पता नहीं था कि इस शो में क्या होने वाला है।

हालांकि ये स्थिति कोई नई नहीं है और कई बार ऐसा ही WWE में देखने को मिलता है। बैकस्टेज से ये भी जानकारी आई है कि हमेशा शोज को लेकर देरी होती है क्योंकि किसी को कुछ पता ही नहीं रहता है कि आगे क्या करना है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ऐसा होने के बाद भी स्मैकडाउन का इस हफ्ते का शो अच्छा था। इस हफ्ते की सबसे बड़ी स्टोरी ये थी कि केविन ओवेंस औऱ रोमन रेंस के बीच प्रोग्राम अब फिक्स किया जा रहा है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने ही इस बार शो को क्लोज किया। जे उसो के ऊपर उन्होंने हमला किया था। इस हफ्ते शो की शुरूआत जे उसो और रोमन रेंस ने की थी। केविन ओवेंस ने जे उसो को पीटने के बाद रोमन रेंस को चुनौती दे दी है।

जे उसो ने ओटिस और डेनियल ब्रायन पर हमला किया था। केविन ओवेंस बचाने आए थे। इसलिए केविन ओवेंस और जे उसो के बीच अंत में मैच तय किया गया। जे उसो मैच के बाद केविन ओवेंस पर हमला करने वाले थे लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद केविन ओवेंस ने जे उसो की धुनाई कर दी। अब स्मैकडाउन के आने वाले एपिसोड काफी शानदार होने वाले हैं। WWE का अभी पूरा फोकस टीएलसी पीपीवी पर आ गया है। इसके लिए रॉ और स्मैकडाउन में लगातार बिल्डअप चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications