WWE SummerSlam 2022 को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट, यूनाइटेड किंगडम के फैंस को 30 साल बाद मिलेगा सरप्राइज

WWE SummerSlam 2022 को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई
WWE SummerSlam 2022 को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2022 को लेकर अभी से बड़ी खबर सामने आ रही है। शायद 30 साल में पहली बार इसका आयोजन अगले साल यूनाइटेड किंगडम में हो सकता है। अभी ये बात पूरी तरह कंफर्म नहीं हुई है। वेम्बली स्टेडियम में SummerSlam का आयोजन साल 1992 में अंतिम बार हुआ था। इसके बाद अब शायद पहली बार फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। अगर ये खबर पक्की हुई तो फिर काफी समय बाद WWE द्वारा बड़े पीपीवी का आयोजन अमेरिका से बाहर किया जाएगा

WWE अगले साल यूनाइटेड किंगडम के फैंस को देगा बहुत बड़ा सरप्राइज

SummerSlam 1992 का मेन इवेंट बहुत ही जबरदस्त रहा था। ब्रेट हार्ट और द ब्रिटिश बुलडॉग के बीच WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच यहां हुआ था। कई लोगों को लगता है कि अब इस स्टेडियम में दोबारा WWE की वापसी हो सकती है।

एलेक्सा मैकार्थी ने टॉक स्पोर्ट्स के जरिए बड़ी खबर दी है। WWE SummerSlam 2022 का आयोजन कार्डिफ में हो सकता है। Principality स्टेडियम इस पीपीवी को होस्ट करेगा। यूके के WWE फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर है। कई दशकों बाद यूके के फैंस को मजा आएगा। हालांकि अभी इस बारे में WWE की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

इस स्टेडियम में 75 हजार से ज्यादा फैंस आते हैं। पिछले हफ्ते WWE का मिनी टूर यूके का रहा था। मैकइंटायर ने काफी जबरदस्त प्रोमो लंदन में दिया था। WWE का SummerSlam बहुत बड़ा इवेंट होता है। फैंस को बड़े सरप्राइज यहां मिलते हैं। कई दिग्गजों की इस पीपीवी में वापसी होती है। फैंस पूरे साल इस इवेंट का इंतजार करते हैं। हर साल कोई ना कोई बड़ा मोमेंट इस पीपीवी में देखा जाता है। फैंस के जेहन में ये मोमेंट हमेशा के लिए बस जाते हैैं।

WWE SummerSlam 2022 को होने में अभी बहुत वक्त है। WWE ने अपने कैलेेंडर में भी बदलाव किया है। WWE का अगले साल पहला पीपीवी 1 जनवरी को ही होगा। इस लिहाज से देखा जाए तो पूरे साल होने वाले इवेंट्स में बदलाव हो सकता है। SummerSlam 2022 का आयोजन कहां होगा इसे लेकर जल्द ही WWE बड़ा ऐलान कर सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now