WrestleMania 38 के लिए WWE दिग्गज Ronda Rousey के संभावित प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया

WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE द्वारा रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में रोंडा राउजी और बैकी लिंच (Becky Lynch) के मैच का प्लान किया जा रहा है। ये मैच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए हो सकता है। रोंडा राउजी का इंतजार अब सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। WrestleMania 35 के बाद वो WWE टीवी पर नजर नहीं आईं है।

Ad

WWE WrestleMania 38 में रोंडा राउजी का मुकाबला किसके साथ होगा?

डेव मैल्टजर और ब्रायन एल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस बार Royal Rumble 2022 में भी रोंडा राउजी की सरप्राइज एंट्री हो सकती हैं। फाइटफुल सलेक्ट ने कहा कि राउजी ने ट्रेनिंग भी वापसी के लिए शुरू कर दी। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में अब बड़ा अपडेट फिर से राउजी को लेकर दे दिया है। WrestleMania 38 में बड़े मैच में राउजी नजर आएंगी। Raw विमेंस टाइटल के लिए राउजी का मुकाबला बैकी लिंच के साथ हो सकता है। अगर ऐसा हो तो फिर Royal Rumble 2022 में राउजी की एंट्री पक्का होगी।

youtube-cover
Ad

बैकी लिंच और रोंडा राउजी का सिंगल मैच हर कोई देखना चाहता है। खुद बैकी लिंच कई बार रोंडा राउजी को चुनौती दे चुकी हैं। रोंडा राउजी Royal Rumble 2022 जीतकर बैकी लिंच को चुनौती दे सकती हैं। इसके बाद WrestleMania में दोनों के बीच मैच हो सकता है। मैल्टजर ने लगातार राउजी को लेकर अपडेट दिया है। अब ये बात तय लग रही है कि इस बार WWE द्वारा बड़ा सरप्राइज Royal Rumble 2022 में फैंस को मिल सकता है।

आपको बता दें WWE में रोंडा राउजी ने Royal Rumble 2018 में शानदार डेब्यू किया था।WrestleMania 34 में रोंडा राउजी ने इसके बाद अपना इन-रिंग डेब्यू भी किया था। WWE SummerSlam 2018 में रोंडा राउजी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। WWE WrestleMania 35 के मेन इवेंट में रोंडा राउजी का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के साथ हुआ था। बैकी लिंच ने इस मैच में जीत हासिल की थी। ये मैच बहुत ही शानदार फैंस को देखने को मिला था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications