WWE के 7 फुट और 174 किलो के रेसलर ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया

Ankit
WWE
WWE

WWE में बिग शो काफी बड़े सुपरस्टार हैं और वो जब जब रिंग में आते हैं उन्हें फैंस द्वारा काफी प्यार मिलता है। वो WWE में अब एक फुल टाइम रेसलर तो नहीं है लेकिन वो कभी ना कभी किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बन जाते हैं। बिग शो WWE में एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो हील के साथ साथ फेस का रोल अच्छे से निभा सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार्स की असली में तारीफ की

WWE में आखिरी बार बिग शो को रेसलमेनिया 36 के बाद देखा गया। जब ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए हरा दिया था। जिसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने बिग शो का सामना किया था। ड्रू ने जल्द ही इस भारी रेसलर को हराकर टाइटल को रिटेन किया था।

WWE लैजेंड बिग शो का क्या है रिटायरमेंट प्लान?

बिग शो ने हाल ही में WWE इंडिया के साथ बातचीत की और कुछ मुद्दों को लेकर बातें कहीं। इस दौरान बिग शो ने अपनी पूरी जर्नी के साथ साथ उनका शुक्रिया किया जिन्होंने उनके साथ काम किया था। बिग शो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शायद उन्हें कीथ ली के खिलाफ मैच मिलेगा। इसी के साथ बिग शो ने बताया कि उनका रिटायरमेंट प्लान क्या है और वो क्या रिंग से अलविदा बोलने के बाद करने वाले हैं।

मैं अगर WWE से रिटायर होता हूं लेकिन मैं फिर भी किसी ना किसी तरीके से जुड़ा रहना चाहता हूं। मैं पीछे रहकर यंग लोगों की मदद करना चाहता हूं। क्योंकि मैं अपनी गलतियों से उन्हें सीखा सकता हूं। मैं नए लोगों को छूट देकर अच्छा बनने में मदद कर सकता हूं। मुझे यकीन है कि रिटायरमेंट के बाद में इसी के साथ जुड़ा रहूंगा।

द बिग शो ने अपने रेसलिंग करियर में कई सारे रेसलर्स का सामना किया है। WWE के अलावा WCW में भी बिग शो ने योगदान दिया है। बिग शो ने ब्रॉक लैसनर को बड़ा बनाने में काफी मदद की क्योंकि जब लैसनर नए थे तब उनके साथ उनका फ्यूड था और लैसनर और बिग शो ने मिलकर रिंग को भी तोड़ा था। जिसके बाद से लैसनर को बीस्ट कहा जाने लगा। जॉन सीना को आगे बढ़ाने के लिए बिग शो ने काफी मदद की उनके साथ रेसलमेनिया में मैच लड़ा। साल 2015 में बिग शो ने आंद्रे द जाइंट मेमोरियल जीता था।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में अपने दोस्तों ने धोखा दिया

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications