5 मौके जब विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार्स की असली में तारीफ की

विंस मैकमैहन और जॉन सीना
विंस मैकमैहन और जॉन सीना

विंस मैकमैहन ने WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। पिछले करीब 4 दशकों से वो WWE का भार अपने मजबूत कंधों पर संभाले हुए हैं। उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक, हल्क होगन और जॉन सीना जैसे स्टार रेसलर्स को बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाया है।

इस दौरान इन्हीं बड़े सुपरस्टार्स ने उनकी कंपनी को सफलता दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई है। इस आर्टिकल में हम इस 4 दशक के लंबे सफर को याद करते हुए ऐसे 5 मौके आपके सामने रखने वाले हैं जब विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार्स की तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में अपने दोस्तों ने धोखा दिया

WWE सुपरस्टार ज़ेलिना वेगा उन्हें स्टैफनी मैकमैहन की याद दिलाती हैं

ज़ेलिना वेगा
ज़ेलिना वेगा

पिछले 2 सालों से ज़ेलिना वेगा को WWE में अधिकांश मौकों पर एक मैनेजर के रूप में ही प्रदर्शित किया गया है। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों की स्थिति को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि WWE अधिकारी अब उनकी इन रिंग स्किल्स को भी परखना चाह रहे हैं।

हाल ही में ज़ेलिना Table Talk Show को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, "विंस ने मुझसे कहा, 'तुम मुझे स्टैफनी की याद दिलाती हो। तुम उन लोगों में से एक हो जिन्हें रॉ में परफ़ॉर्म करते हुए देखना मुझे सबसे अधिक पसंद है।' उनकी इस बात को सुनकर मैं अंदर ही अंदर खुश हो रही थी और रोना भी आ रहा था।"

ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस कभी नहीं हरा पाए

द रॉक को बताया सबसे मेहनती इंसान

द रॉक WWE इतिहास के सबसे सफल और लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उनकी प्रतिभा के दुनिया में करोड़ों फैंस मौजूद हैं, जिनमें से शायद विंस मैकमैहन भी एक हैं। द रॉक के 46वें जन्मदिवस पर विंस मैकमैहन ने पूर्व चैंपियन को सबसे मेहनती व्यक्तियों में से एक बताया था।

विंस मैकमैहन की ये बात गलत नहीं है क्योंकि वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं, अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं और वो जहां भी जाते हैं 40,000 पाउंड्स के वर्कआउट का सामान साथ लेकर चलते हैं जिससे उनकी फ़िजिक में गिरावट ना आए।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब फिनिशर्स

पहली नजर में ब्रॉक लैसनर से प्रभावित हुए

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

आपको याद दिला दें कि जिम रॉस ने पहली बार ब्रॉक लैसनर को विंस मैकमैहन से मिलवाया था। रॉस ने उनकी पहली मुलाकात के बारे में याद करते हुए बताया था कि, "लैसनर पर पहली नजर पड़ते ही विंस उनसे काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने नए रेसलर के बारे में और ज्यादा जानकारी ली और वो लैसनर की एथलेटिक एबीलिटी के भी बड़े फैन रहे हैं।"

विंस मैकमैहन शायद जानते थे कि उनके हाथों में एक फ्यूचर चैंपियन लग चुका है। इसी का नतीजा था कि आगे चलकर द बीस्ट WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बने।

साशा बैंक्स, शार्लेट और बैकी लिंच के बड़े फैन रहे हैं

रेसलमेनिया 31 के गुजर जाने के बाद 3 विमेंस सुपरस्टार्स NXT से मेन रोस्टर में आईं जिनके नाम शार्लेट, बैकी लिंच और साशा बैंक्स थे। संभव ही इन 3 सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर में आना WWE विमेंस डिविजन के एक नए दौर की शुरुआत थी।

साशा, शार्लेट और बैकी के मेन रोस्टर डेब्यू को 5 साल पूरे होने पर विंस ने एक ट्वीट के जरिए तीनों सुपरस्टार्स की जमकर तारीफ की थी।

जॉन सीना को सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बताया

इस बात में कोई संदेह नहीं कि जॉन सीना WWE इतिहास के सबसे महान इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में से एक रहे हैं। विंस ने कई युवा रेसलर्स को बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाया है, जिनमें से एक नाम जॉन का भी है। यही कारण है कि वो अपने करियर में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

जॉन सीना के 42वें जन्मदिवस पर विंस ने उन्हें इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक होने की संज्ञा दी थी। उन्होंने ये भी कहा था कि वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि जॉन उनकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं

साल 2004 तक आते-आते द रॉक और ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े सुपरस्टार्स WWE छोड़ चुके थे, इसी कारण विंस ने जॉन सीना को कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनाने का निर्णय लिया। जॉन भी अपने बॉस की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे थे।

ये भी पढ़ें: मौजूदा समय में WWE के 5 सबसे खतरनाक विलन

Quick Links