मौजूदा समय में WWE के 5 सबसे खतरनाक विलन

Enter caption

WWE में फेस और हील दो कैरेक्टर किसी भी सुपरस्टार के होते हैं। कुछ फेस के तौर पर काम करते हैं और कुछ हील के तौर पर। WWE में इस चीज का काफी महत्व है। हालांकि ये सुपरस्टार रियल लाइफ में इन किरदार में नहीं होते हैं। रियल लाइफ में ये सुपरस्टार्स आम लोगों की तरह ही होते हैं। WWE में हील का काम भी बहुत शानदार होता है। हर कोई सुपरस्टार इसमें फिट नहीं बैठता है। हील यहां पर रूल्स के खिलाफ काम करते हैं जबकि बेबीफेस रूल्स के हिसाब से गेम खेलते हैं। हील्स का कैरेक्टर देखने में काफी मजा भी आता है।

Ad

हील हमेशा रूल्स को तोड़ते हैं और हमेशा शो को आगे बढ़ाते हैं। एक अच्छा हील वही होता है जो फैंस को इंटरटेन करता है। WWE में एक अच्छा हील बनने के लिए काफी सारी चीजों की जरूरत होती है। एक अच्छा हील बनने के लिए माइक पर अच्छा होना होता है। एक अच्छा हील को हराना भी काफी मुश्किल होता है। और वो जीतता भी चिटिंग करके ही है। रेसलिंग बिजनेस में हील का काफी महत्व है। एक अच्छे गॉय को एक बुरे गॉय की जरूरत पड़ती है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स है जिन्होंने इस विलन के कैरेक्टर को काफी शानदार तरीके से निभाया। तो आइए जानते हैं मौजूदा समय के पांच सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स के बारे में।

ये भी पढ़ें: WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल

Enter caption

सोन्या डेविल का WWE मेें हील टर्न लेना काफी अच्छा मोमेंट था। मैंडी रोज के साथ उन्होंने काफी अच्छा काम किया। इससे मैंडी रोज को भी बहुत फायदा मिला था। इस साल सोन्या डेविल ने अपने शानदार काम से सभी को प्रभावित किया। काम करने का तरीका भी सोन्या का काफी अच्छा रहा था। इस वजह से इस साल की सबसे शानदार हील की लिस्ट में उनका नाम है। मैंडी रोज के खिलाफ शानदार हील कैरेक्टर सोन्या ने दिखाया था। यहां तक की उनके बाल भी काट दिए थे।

Ad

youtube-cover
Ad

सोन्या डेविल के इस कैरेक्टर से मैंडी रोज को भी बहुत फायदा हुआ था। सोन्या डेविल और मैंडी रोज को इस वजह से पुश भी मिला था। देखा जाए तो माइक पर सबसे अच्छा काम अभी तक इस साल में सोन्या डेविल ने ही किया है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने इतना अच्छा काम किया कि फैंस उनका सैगमेंट देखना पसंद करते थे। सोन्या डेविल के विलन किरदार ने फैंस का दिल इस बार जीता है। इस समय हालांकि सोन्या डेविल WWE से बाहर चल रही है। दरअसल समरस्लैम में मैंडी रोज के साथ उनका मैच हुआ था। मैच में ये शर्त थी कि जो भी यहां हारेगा उसे WWE छोड़ना पड़ेगा। सोन्या डेविल की जल्द से जल्द वापसी हो सकती है।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

जब-जब WWE को किसी हील सुपरस्टार की जरूरत पड़ी तब सैथ रॉलिंस ने आगे आकर इस किरदार को काफी शानदार तरीके से निभाया है। पिछले एक साल से सैथ रॉलिंस ने अपने हील कैरेक्टर के दम पर रॉ में अपना खास नाम बनाया है। सैथ रॉलिंस ने अभी तक अपने करियर में हील का किरदार कई बार निभाया है। और हर बार फैंस का दिल उन्होंने जीता है। इस समय जो कैरेक्टर वो निभा रहे हैं वो काफी अलग है। द अथॉरिटी और द शील्ड के साथ भी सैथ ऱॉलिंस हील का किरदार निभा चुके हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस इस समय जो हील का किरदार निभा रहे हैं इसमें उन्होंने काफी खास चीजें की है। अपने रूप से कभी-कभार फैंस को उन्होंने डराया है। रे मिस्टीरियो की फैमिली के साथ शानदार किरदार उन्होंने निभाया है। इसका फायदा डॉमिनिक मिस्टीरियो को पूरी तरह मिला है। सैथ रॉलिंस का माइक वर्क तो दुनिया में सबसे शानदार है। सैथ ऱॉलिंस का इस बार हील टर्न लेना काफी शानदार निर्णय रहा।

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन द फीन्ड

Enter caption

द फीन्ड ने पिछले एक साल में अपने किरदार से जो किया है वो किसी भी फैंस को बताने की जरूरत नहीं है। WWE में इस समय द फीन्ड का कैरेक्टर सबसे डरावना है। फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट के बाद जिस तरह का रोल वो निभाते हैं इससे पहले ये कैरेक्टर WWE में कभी नहीं आया है। जब फीन्ड ने अपने इस किरदार की शुरूआ की थी तो किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। लेकिन धीरे-धीरे इसका ऐसा जादू चढ़ा की वो आज तक सभी जेहन में है। रेड लाइट में जब द फीन्ड एंट्री करते हैं तो सभी की बॉडी में कंपन आ जाता है। कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ वो फाइट कर चुके हैं। और हर बार कमाल का काम किया है। कई सुपरस्टार्स को बुरे तरीके से उन्होंने डराया है। द फीन्ड के कैरेक्टर के लिए काफी मेहनत की गई है। अगर देखा जाए तो WWE में इस समय के सबसे बड़े विलन द फीन्ड ही है।

Ad

youtube-cover
Ad

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन

Enter caption

कई सालों से रैंडी ऑर्टन WWE में काम कर रहे हैं। जब फेस के तौर पर रैंडी ऑर्टन काम करते हैं तो फैंस को मजा नहीं आता है। क्योंकि रैंडी ऑर्टन को उनके बेस्ट हील कैरेक्टर के लिए जाना जाता है। अगर बेस्ट हील की लिस्ट बनाई जाई तो इसमें सबसे पहले रैंडी ऑर्टन का नाम ही आता है। इस साल की शुरूआत से ही रैंडी ऑर्टन ने हील के तौर पर अच्छा काम किया है। इसकी शुरूआत ऐज के ऊपर अटैक के बाद हुई थी। इसके बाद से लेकर अभी तक अपने हील किरदार से सभी को रैंडी ऑर्टन ने डराया है। इस बीच कई बड़े दिग्गजों के ऊपर वो अटैक कर चुके हैं। ऐज और उनकी स्टोरीलाइन इसलिए इस साल हिट रही क्योंकि रैंडी ऑर्टन ने अपना अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया। WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को इस समय काफी रैंडी ऑर्टन ने परेशान किया है। ये साल पूरी तरह अभी तक रैंडी ऑर्टन के नाम रहा है।

Ad

youtube-cover
Ad

स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली

Enter caption

बेली को फैंस फेस के रूप में ही पसंद करते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग है। अब बेली को फैंस हील के तौर पर देखना पसंद करते हैं। पिछले साल स्टील चेयर से बैकी लिंच पर उन्होंने अटैक किया था। इसके बाद बेली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हील का ऐसा किरदार निभाया की फैंस के दिलों में जगह बना ली। रेसलिंग बिजनेस में इस समय सबसे बड़ी हील बेली ही हैं। बेली ने सभी को करारा जवाब देते हुए ये बता दिया कि वो हील का कैरेक्टर भी अच्छे से निभा सकती हैं। बेली की माइक स्टाइल और रिंग में परफॉर्मेंस ने ही उन्हें इतना अच्छा कैरेक्टर बनाया है।

Ad

youtube-cover
Ad

विमेंस डिवीजन मेें कुछ समय पहले कोई हील के किरदार में अच्छा काम नहीं कर पाता था। लेकिन बेली ने अपने काम से विमेंस डिवीजन को काफी आगे बढ़ा दिया है। साशा बैंक्स के साथ पिछले पांच महीनों में उन्होंने जबरदस्त काम किया। लेकिन हाल ही में बेली ने साशा बैंक्स के ऊपर खतरनाक अटैक किया। इस वजह से उनका किरदार और भी खतरनाक हो गया है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications