एक समय पर बिग शो को वजन 500 पाउंड था। हालांकि अब बिग शो का वजन बहुत कम हो गया है और यहां तक की उनका पेट भी काफी अंदर हो गया है। अपने WWE नेटवर्क डॉक्यूमेंट्री "रीबिल्डिंग बिग शो" के एक क्लिप में बिग शो ने इस बात पर चर्चा की कि किस तरह उन्होंने अपनी सेहत को सुधारा। साथ ही साथ उन्होंने इसके लिए जॉन सीना को धन्यवाद दिया। View this post on Instagram Hey @Shaq...glad your training!! Because so am I! #GiantAbs #WrestleMania A post shared by “The Big Show” Paul Wight (@wwethebigshow) on Jan 14, 2017 at 4:35pm PSTबिग शो को हमेशा से उनके भारी भरकम शरीर के लिए ही जाना जाता रहा है। उन्होंने 2017 में दुनिया को चौंका दिया था जब वो नई फिटनेस के साथ रिंग में उतरे।यह भी पढ़ें: समरस्लैम के लिए 3 ड्रीम मैच जो फैंस देखना चाहेंगेबिग शो ने क्लिप में खुलासा किया कि वह हमेशा अपने जीवन के बारे में चिंतित थे। शो ने कहा, "जिस समय मैं अपने जीवन में यह बदलाव कर रहा था, तब मैं 45 साल का था और सोच रहा था आंद्रे का 46 की उम्र में निधन हो गया। मैंने आंद्रे के अकेले होटल में गुज़र जाने के बारे में टिम्मी व्हाइट से कहानियां सुनी। यह टिम्मी को परेशान करता है कि आंद्रे ने खुद का ख्याल नहीं रखा। विंस को इस बात ने परेशान किया कि आंद्रे ने अपना ख्याल नहीं रखा। हल्क होगन भी आंद्रे के बारे में बात करते हुए रोएंगे और वह चाहते थे कि आंद्रे अगर इतना नहीं पीते तो शायद खुद को थोड़ा बेहतर तरीके से संभाल सकते थे। वही लोग मुझे दबाव डालते हैं और महसूस कराते हैं कि खुद की देखभाल करना कितना महत्वपूर्ण था। "जॉन सीना का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जॉन ने ट्रेनिंग के दौरान मुझे ऐब्स बनाने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने मजाक में ही ऐब्स वाले ज्वॉइंट की बात की और उनके जैसे व्यक्तित्व का मैं बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरणा दी। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं