डब्लू डब्लू ई(WWE) समरस्लैम का काउंटडाउन शुरु हो गया है और इसकe उत्साह चरम पर है। गर्मियों के सबसे बड़े शो के लिए स्टोरीलाइन्स धीरे-धीरे बनाई जा रही है। WWE ने पहले ही शो के लिए कुछ मैचों की पुष्टि कर दी है।
कुछ टाइटल मैच पहले से ही इवेंट के लिए तय है। यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर का सामना सैथ रॉलिंस से होने वाला है । इसके अलावा कोफी किंग्सटन अपने टाइटल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।
रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच खिताबी मुकाबले में नटालिया से भिड़ेंगी, जबकि स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली एम्बर मून के साथ दो दो हाथ करेंगी। दो नॉन टाइटल मुकाबलों की पुष्टि की गई। शेन मैकमैहन का मुकाबला केविन ओवेंस से होगा, जबकि ब्रे वायट अपने नए किरदार के साथ फिन बैलर से लड़ने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: WWE SummerSlam में सबसे ज्यादा हारने वाले 5 दिग्गज सुपरस्टार्स
हमें समरस्लैम में कुछ और बड़े मैच देखने की उम्मीद है, इसलिए कुछ बड़े नाम भी इस पीपीवी का हिस्सा हो सकते हैं। यहाँ हम तीन बड़े मैचों की चर्चा करेंगे जो WWE यूनिवर्स समरस्लैम में देखना चाहेंगे।
#3. रोमन रेंस बनाम गोल्डबर्ग
![सà¥à¤ªà¥à¤¯à¤° बनाम सà¥à¤ªà¥à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/b1fed-15641599026121-800.jpg 1920w)
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग का सुपर शो डाउन में सामना अंडरटेकर से हुआ था। भले ही यह फैंस के लिए ड्रीम मैच था लेकिन इसमें काफी सारी गलतियां देखने को मिली। अफवाहों के मुताबिक गोल्डबर्ग समरस्लैम के लिए रिंग में वापसी कर सकते हैं। हालांकि डॉल्फ ज़िगलर ही संभवतः गोल्डबर्ग का सामना कर सकते हैं, लेकिन WWE अंतिम-मिनट में बदलाव कर सकती है।
डॉल्फ जिगलर एक अच्छे रैसलर हैं, पर वह निश्चित रूप से गोल्डबर्ग के लिए एक अच्छे विरोधी नहीं है। शेन मैकमैहन के साथ कहानी के बाद, रोमन रेंस एक नए प्रतिद्वंद्वी की खोज कर रहे हैं और वह गोल्डबर्ग का सामना करने के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। WWE इस मैच को 'स्पीयर बनाम स्पीयर' के रूप में बढ़ावा दे सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
2. शार्लेट फ्लेयर बनाम ट्रिश स्ट्रेटस
![यह शानदार हà¥à¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f057e-15641607302370-800.jpg 1920w)
समरस्लैम में अभी तक शार्लेट फ्लेयर का कोई विरोधी तय नहीं किया है। लेकिन उन्होंने इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर एक बैकस्टेज इंटरव्यू में समरस्लैम में एक बड़े स्टार का सामना करने का दावा किया। ऐसी माना जा रहा है कि शार्लेट समरस्लैम में WWE हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस से लड़ सकती हैं। ट्रिश स्ट्रेटस को WWE रिंग में कार्य करने वाली सबसे महान विमेंस रैसलर्स में से एक माना जाता हैं। यह WWE यूनिवर्स के लिए एक ड्रीम मैच साबित हो सकता है।
3. ड्रू मैकइंटायर बनाम द अंडरटेकर
![à¤à¥à¤¯à¤¾ यॠमà¥à¤ हà¥à¤à¤¾?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/99e8e-15641616389824-800.jpg 1920w)
द अंडरटेकर और ड्रू मैकइंटायर ने हाल ही में एक दूसरे के सामने आए थे। एक्सट्रीम रूल्स में रोमन रेंस और द अंडरटेकर की टीम ने एक टैग टीम मैच में शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर की टीम को हराया था। अब जबकि शेन समरस्लैम में केविन ओवेंस का सामना करने के लिए तैयार हैं, इसलिए फिनोम के लिए मैकइंटायर एक अच्छे विरोधी साबित हो सकते हैं।
सुपर शोडाउन में एक खराब मैच को पीछे छोड़ते हुए फिनोम ने एक्सट्रीम रूल्स में शानदार वापसी की। वह रिंग में चुस्त थे और वह बेहतर स्थिति में दिख रहे थे। अंडरटेकर ने शानदार प्रदर्शन दिया और उन्होंने शेन मैकमैहन को पिन किया।
एक्सट्रीम रूल्स में उनके मैच को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि वह एक कड़े विरोधी का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैकइंटायर के करियर में यह मैच भी खास हो सकता है।