पूर्व WWE चैंपियन के कंपनी में भविष्य को लेकर आई बहुत बुरी खबर, रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम अपडेट
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम अपडेट

Drew Mcintyre: WWE में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के भविष्य को लेकर फैंस के मन में अलग-अलग सवाल उठते रहते हैं। दरअसल, मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट इस साल के अंत में खत्म होने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार WWE और उनके बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चीज़ें सही नहीं बैठ रही हैं। इसी वजह से मैकइंटायर के WWE छोड़कर जाने के भी चांस बढ़ गए हैं। ड्रू की मौजूदा स्थिति को लेकर अपडेट आया है।

Ad

Sportskeeda Wrestling के डॉक्टर क्रिस फेदरस्टोन ने ड्रू मैकइंटायर के भविष्य को लेकर एक अहम अपडेट दिया है। क्रिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अभी तक ड्रू मैकइंटायर ने कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया है। इसका मतलब साफ है कि अभी भी मैकइंटायर WWE द्वारा मिले कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं।

youtube-cover
Ad

काफी ज्यादा चांस हैं कि ड्रू मैकइंटायर और WWE के बीच डील पक्की हो जाए। अभी ड्रू के WWE कॉन्ट्रैक्ट में समय बचा है और इसी बीच ऑफिशियल्स उनके आमने कुछ और ऑफर्स भी रख सकते हैं। अगर मैकइंटायर WWE से जाने का निर्णय ले लेते हैं, तो वो निश्चित तौर पर रेसलिंग जगत के सबसे बड़े फ्री एजेंट बन जाएंगे।

WWE में Drew Mcintyre का आखिरी मैच कब आया था?

ड्रू मैकइंटायर ने WWE में अपना आखिरी मैच WrestleMania 39 में लड़ा था। दरअसल, वो एक ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थे, जहां इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। इस मुकाबले गुंथर और शेमस भी मौजूद थे। तीनों ही सुपरस्टार्स ने अपने इस मैच को काफी ज्यादा खास बनाया। कई तगड़े मूव्स और फिनिशर्स का यहां उपयोग हुआ।

अंत में गुंथर का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने मैकइंटायर को पिन करके अपने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन रखा था। आपको बता दें कि इस मुकाबले को प्रसिद्ध रेसलिंग जर्नलिस्ट डेव मैल्टज़र ने 5 स्टार की रेटिंग्स दी थी। मैकइंटायर इसके बाद से टीवी से पूरी तरह दूर हैं। देखकर लग रहा है कि अभी WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं हैं। हालांकि, Draft 2023 के दौरान उन्हें Raw में शामिल जरूर किया गया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications