WWE SmackDown में दो पूर्व चैंपियंस के सैगमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, अंतिम समय में प्लान हुआ चेंज?

..
कैरियन क्रॉस और ड्रू मैकइंटायर
WWE सुपरस्टार्स कैरियन क्रॉस और ड्रू मैकइंटायर

Karrion Kross and Drew McIntyre: कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) ने पिछले महीने WWE में वापसी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने वापसी के बाद पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को अपना निशाना बनाया था। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में हुई ड्रू और क्रॉस की लड़ाई के बारे में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

ड्रू मैकइंटायर हाल ही में हुए Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस के खिलाफ नजर आए थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद चूजेन वन ने अपना ध्यान कैरियन क्रॉस पर लगाया जिन्होंने उनपर कुछ ही हफ्तों पहले हमला कर दिया था।

कुछ हफ्तों से दोनों पूर्व NXT चैंपियंस एक-दूसरे लगातार भिड़ रहे थे। पिछले हफ्ते ड्रू और क्रॉस का फिर से आमना-सामना हुआ, जहां स्कॉटिश वॉरियर ने क्रॉस को स्ट्रैप के एक हिस्से से बांध दिया था। ब्रॉल के दौरान स्कार्लेट ने क्रॉस को बचाने के लिए फायरबॉल से ड्रू को परेशान किया, जिसका फायदा उठाकर कैरियन ने मैकइंटायर पर हमला कर दिया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार क्रॉस और ड्रू के SmackDown में हुए इस बवाल का अंत किसी और तरीके से होने वाला था।

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र के अनुसार, SmackDown के अंत के वास्तविक प्लांस कुछ और ही थे। ओरिजनल प्लान के अनुसार स्कार्लेट को फायरपेपर उपयोग करना था जिसके बाद मैकइंटायर कुछ देख नहीं पाते। इसके बाद डॉक्टर्स और मेडिकल टीम ड्रू को चेक करती।

बदकिस्मती से स्कार्लेट ऐसा नहीं कर पाईं और दोनों सुपरस्टार्स ने सैगमेंट को बढ़ाते हुए ब्रॉल जारी रखा। अंत में स्कार्लेट ने ड्रू पर लो-ब्लो लगाया, जिसके बाद कैरियन ने ड्रू मैकइंटायर पर क्रॉस जैकेट मूव लगाया था। इसके बाद दोनों के बीच Extreme Rules में स्ट्रैप मैच बुक किया गया।

पूर्व WWE NXT चैंपियन पर कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने फायरपेपर उपयोग किया था

साल 2020 में क्रॉस ने WWE के साथ डील साइन की थी। NXT चैंपियन कीथ ली के साथ क्रॉस की स्टोरीलाइन के दौरान स्कारलेट ने कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में फायरपेपर का उपयोग किया था। NXT TakeOver 30 में क्रॉस, ली को हराकर नए NXT चैंपियन बने थे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now