Edge: इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (Smackdown) में ऐज (Edge) की 25वीं सालगिरह का सेलिब्रेशन मनाया गया। इस सेलिब्रेशन में ऐज का सामना अपने होमटाउन टोरंटो में शेमस (Sheamus) से हुआ। मैच में ऐज ने शानदार जीत हासिल की है। हालांकि, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ये उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट का आखिरी मुकाबला हो सकता है। उनके फ्यूचर को लेकर बड़ी चीज़ सामने आई है।ऐज के WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रेटेड-आर सुपरस्टार ने अभी तक कोई भी नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। ऐज को ही इस बात का फैसला करना है कि वो WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे, या नहीं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा,"Smackdown शो के बाद भी ऐज के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई भी चीज़ नहीं बदली है। सोर्स ने बताया है कि ऐज ने अभी तक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। क्रिएटिव टीम और कंपनी के बड़े लोग भी अभी इस पर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। अब इस बात का फैसला ऐज को ही करना है कि क्या वो WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे।"पिछले साल WWE सुपरस्टार Edge ने दिए थे रिटायरमेंट के हिंटऐज WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE करियर में लगभग हर बड़ी चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। उन्होंने पिछले साल ही रिटायरमेंट को लेकर हिंट दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अपने होमटाउन टोरंटो में रिटायर होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने शेमस के खिलाफ टोरंटो में अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ लिया है। View this post on Instagram Instagram Postशो के ऑफ एयर होने के बाद ऐज ने फैंस के लिए एक प्रोमो कट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ये आखिरी बार है, जब वो अपने होमटाउन में परफॉर्म कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा था। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या ऐज WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करते है, या नहीं। उनके WWE में होने से अगली पीढ़ी के स्टार्स को काफी ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि वो दिग्गज के साथ काम करके अपना नाम बना सकते हैं।