WWE Money in the Bank 2023 के बाद The Bloodline में चल रहे घमासान पर आया बड़ा अपडेट, Roman Reigns की बादशाहत को मिल सकती है बड़ी चुनौती?

..
अब क्या एक्शन लेंगे रोमन रेंस
शायद बड़ा एक्शन लेंगे WWE दिग्गज रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) का आयोजन हाल ही में पहली बार यूके, लंदन में किया गया था। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके भाइयों के बीच सिविल वॉर मैच देखने मिला था। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोमन और द उसोज़ (The Usos) के बीच चल रही सिविल वॉर स्टोरीलाइन आगे भी जारी रह सकती है।

15 दिसंबर 2019 के बाद पहली बार Money in the Bank के मेन इवेंट में रोमन रेंस को उनके ही भाई जे उसो के द्वारा पिन किया गया था। मैच में रोमन और सोलो सिकोआ को जिमी और जे उसो ने हराया था। भले ही यह मैच सिविल वॉर के नाम से इस स्टोरीलाइन के निर्णायक की तरह आगे बढ़ाया गया हो, लेकिन Ringside News ने इस फैमिली स्टोरीलाइन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। उन्होंने बताया,

"Ringside News ने यह जानने की कोशिश कि क्या ब्लडलाइन में चल रही स्टोरीलाइन का अंत हो जाएगा। हमें बताया गया है कि WWE में ब्लडलाइन से जुड़ी ऐसी किसी अफवाहों पर बातचीत नहीं हुई है। कुछ बहुत ही चुनिंदा लोगों के बीच निर्णयों को रखा गया है। बैकस्टेज में कुछ विश्वशनीय सूत्रों के द्वारा इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।"

बता दें कि Money In The Bank 2023 में रोमन रेंस को 1294 दिन बाद किसी सुपरस्टार ने पिन किया है। इसके पहले उन्हें साल 2019 में बैरन कॉर्बिन ने पिन किया था। हालांकि, अभी भी उन्हें सिंगल्स मैच में कोई लंबे समय से पिन नहीं कर पाया है। रोमन रेंस मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

WWE SummerSlam 2023 में कौन होगा Roman Reigns का प्रतिद्वंदी

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam है, जो 5 अगस्त 2023 को डेट्राइट में होगा। MITB में अपने ही भाइयों से मिली हार के बाद Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने रिपोर्ट में बताया कि रेंस अब उन्हें पिन करने वाले जे उसो के खिलाफ SummerSlam 2023 में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now