WWE Money in the Bank 2023 के संभावित विजेता को लेकर आया अपडेट, 40 साल के दिग्गज को मिलेगा बड़ा मौका?

..
लंदन में होगा WWE Money in the Bank 2023
लंदन में होगा WWE Money in the Bank 2023

Money in the Bank 2023: WWE सुपरस्टार एलए नाइट (LA Knight) मेन रोस्टर में आने के बाद काफी कम समय में बहुत पॉपुलर हो गए हैं। उनकी माइक स्किल्स ने ऑफिशियल्स को बहुत प्रभावित किया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस साल के अंत में पूर्व NXT स्टार को बड़ा पुश देने की तैयारी कर रही है।

एलए नाइट को फैंस से बहुत ही अच्छा रिएक्शन मिल रहा है, खासकर लाइव इवेंट्स में। साल 2022-2023 में ब्रे वायट के खिलाफ हुई स्टोरीलाइन से नाइट को फायदा हुआ था। उनके कैरेक्टर और प्रोमोज ने WWE यूनिवर्स को बहुत प्रभावित किया था। कई अटकलें ऐसी भी सामने आई थीं कि कंपनी उन्हें बड़ा WrestleMania मोमेंट दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

SmackDown LowDown के हालिया एपिसोड में नाइट ने बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मजाक उड़ाया था। इस कंफ्रंटेशन में नाइट को रिक बूग्स का साथ मिला था। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड शो में नाइट और बूग्स की टीम का सामना मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस से होगा।

WWE यूनिवर्स में कई लोगों को यह बात पसंद नहीं आई है कि नाइट को सिंगल्स डिवीजन में बुक करने की जगह कंपनी उन्हें किसी भी टैग टीम में जोड़ रही है। नाइट की पॉपुलैरिटी से यह साफ है कि फैंस उन्हें टॉप सिंगल्स स्टार के रूप में देखना चाहते हैं। WWE Insider ने अपने हालिया ट्वीट में कहा कि नाइट को जल्द ही बड़ा पुश मिलने वाला है, इसके साथ ही वो इस साल का Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले तीन दावेदारों में से एक हैं।

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एलए नाइट की पॉपुलैरिटी को टॉप ऑफिशियल्स ने भी महसूस किया है। इसका मतलब साफ है कि कंपनी उन्हें बड़ा पुश दे सकती है। रिक बूग्स के साथ उनकी पार्टनरशिप शायद इसी हफ्ते के लिए हो सकती है।

पहली बार USA से बाहर होगा WWE Money in the Bank 2023

Money in the Bank का आयोजन 1 जुलाई को लंदन, इंग्लैंड के O2 एरीना में होगा। यह लंदन में दो दशक बाद आयोजित होने वाला पहला प्रीमियम लाइव इवेंट है। इसके साथ ही WWE, यूके में लगातार दूसरे साल बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करने वाली है। Money in the Bank पहली बार यूएसए से बाहर आयोजित होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications