WWE Raw में अचानक हुए बड़े बदलावों पर अहम अपडेट, टॉप Superstars के शो का हिस्सा नहीं बनने का असली कारण आया सामने

..
Raw में कई प्लान्स में हुआ था बदलाव
WWE Raw में कई प्लान्स में हुआ था बदलाव

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड से पहले कंपनी को कई तरह की अचानक आई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। दरअसल, शो में असल जिंदगी की कुछ समस्या के चलते कुछ सुपरस्टार्स हिस्सा नहीं ले पाए थे। यात्रा करने वाले कई लोगों को बताया गया कि अधिकारियों को उनकी आवश्यकता नहीं होगी।

WWE Raw में कई प्लान्स में बदलाव का मुख्य कारण सुपरस्टार्स का ट्रेवल इशू था। सैमी ज़ेन की जगह केविन ओवेंस और सोलो सिकोआ का मैच मेन इवेंट में बुक किया गया। इसके साथ ही इयो स्काई और बियांका ब्लेयर एक-दूसरे से भिड़ने वाले थे लेकिन इन प्लान्स में भी बदलाव करना पड़ा था।

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में Raw के हालिया एपिसोड में आई समस्याओं के बारे में जानकारी दी है। रेड ब्रांड शो में द मिज़, सैमी ज़ेन, मैट रिडल और बियांका ब्लेयर शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मिज़ और रिडल के मैच को रद्द कर दिया गया और बाकी दूसरे मैचों में जरूरी बदलाव किए गए थे।

शो के खत्म होने से कुछ समय पहले रिडल और सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस की मदद के लिए आए थे। ट्रेवल के अलावा भी कई ऐसी समस्या थीं, जिसके कारण सुपरस्टार्स को यह कह दिया गया था कि जब तक वो एरीना तक पहुंचेंगे, तब तक शो खत्म हो जाएगा। दूसरे कारणों पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

WWE Raw में हॉल ऑफ फेमर Trish Stratus के हील टर्न ने सभी को किया था हैरान

हालिया रेड ब्रांड शो में लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ का मुकाबला बैकी लिंच और लीटा के साथ बुक किया गया था। बैकस्टेज लीटा के ऊपर किसी ने हमला कर दिया था, जिसके कारण वो चोटिल हो गई थीं। बाद में लीटा की जगह हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस ने ले ली थी। यह जोड़ी ज्यादा असरदार नहीं रही। लिव और रॉड्रिगेज़ ने दोनों को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। मैच के बाद बैकी के ऊपर हील टर्न करते हुए ट्रिश ने हमला कर दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links