WWE के भारत में बड़े इवेंट को लेकर आया अहम अपडेट, Roman Reigns समेत दिग्गज Superstars बनेंगे शो का हिस्सा?

Ujjaval
WWE में जल्द ही होगा बड़ा इवेंट
WWE में जल्द ही होगा बड़ा इवेंट

WWE: WWE की जल्द ही भारत में वापसी होने वाली है। आपको बता दें कि अगले साल की शुरुआत में यह शो हो सकता है। आखिरी बार WWE का इवेंट भारत में 2017 में देखने को मिला था। लगभग 6 साल के इंतजार के बाद एक बार फिर भारतीय फैंस की इच्छा पूरी होते हुए नज़र आ सकती है।

Ad

WWE के भारत में इवेंट को लेकर आई अहम जानकारी

WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। इसी कारण यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर कंपनी का थोड़े समय पहले यूनाइटेड किंगडम में इवेंट देखने को मिला था। 30 साल बाद यूके में WWE का कोई प्रीमियम लाइव इवेंट हुआ था। इसके साथ ही WWE ने 900 मिलियन डॉलर्स की डील सऊदी अरब के साथ साइन की थी और यह 2027 तक चलेगी।

कंपनी के हर साल कई शोज़ सऊदी अरब में भी देखने को मिलते हैं। अगले साल कनाडा में भी कंपनी का प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है। खैर, भारत में अभी उतने बड़े लेवल पर इवेंट नहीं होगा। एक लाइव इवेंट की तरह शो देखने को मिल सकता है।

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार भारत में WWE का इवेंट 18 जनवरी 2023 को हो सकता है। यह इवेंट हैदराबाद के गच्चीबौली इंडोर स्टेडियम में देखने को मिलने वाला है। यह स्टेडियम पिछले साल ही बना है और यहां 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह भी बताया गया है कि भारत के इस खास शो में ज्यादातर SmackDown के सुपरस्टार्स नज़र आएंगे।

Ad

भारत में WWE को बहुत पसंद किया जाता है। इसी वजह से यहां पर इवेंट को बुक करके WWE ट्राय कर सकता है कि अगर एक प्रीमियम लाइव इवेंट यहां बुक किया जाए, तो कंपनी को फायदा होगा या नहीं। SmackDown से ब्रे वायट, ड्रू मैकइंटायर, कैरियन क्रॉस, न्यू डे और ब्रॉन स्ट्रोमैन समेत कई दिग्गजों को भारत में होने वाले खास इवेंट के लिए लाया जा सकता है।

अगर WWE इवेंट को यादगार बनाना चाहे, तो वो SmackDown ब्रांड के ही रोमन रेंस को भी बुक कर सकता है। हालांकि, उनके चांस थोड़े कम रहेंगे क्योंकि वो अब पार्ट-टाइमर बन गए। ऐसे में उनका आना थोड़ा मुश्किल रह सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications