Hall of Famer के WWE छोड़ने की अफवाहों के बीच आया अपडेट, कंपनी द्वारा उठाए गए बड़े कदम पर खुलासा

..
क्या पूर्व वर्ल्ड चैंपियन छोड़ेंगे WWE को?
क्या पूर्व वर्ल्ड चैंपियन छोड़ेंगे WWE?

Edge: WWE मेगास्टार ऐज (Edge) ने 18 अगस्त 2023 को हुए SmackDown के एपिसोड के मेन इवेंट में शेमस (Sheamus) को हराया था। यह माना जा रहा है कि 11 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का कंपनी के साथ मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है। हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट में ऐज के भविष्य के बारे में बात की गई है।

Ad

रेटेड-आर सुपरस्टार के नाम से मशहूर ऐज ने भी पुष्टि कर दी है कि उनका स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। कई लोगों का मानना था कि वो जल्द ही AEW में दिख सकते हैं। फिलहाल ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। हाल ही में SmackDown के इन्ट्रो वीडियो में ऐज को शामिल किया गया था।

Ringside News ने बताया है कि ऐज का ब्लू ब्रांड के वीडियो में दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने WWE के साथ फिर से डील साइन की है। संभवतः यह जानबूझ कर किया गया है। उन्होंने कहा,

"WWE को हमेशा ही किसी हॉट टॉपिक पर उत्सुकता पैदा करना पसंद है। यहां भी कुछ वैसा ही हुआ है। WWE के ही एक भरोसेमंद सोर्स ने बताया है कि कंपनी ऐज के बारे में कुछ समय के ब्रेक के बाद ठंडे तरीके से बात करना चाहती है। फैंस की बनाई कहानियों ने इसपर और बल दिया है।"
Ad

ऐज का पिछला साल ज्यादातर समय जजमेंट से खुद को निकाले जाने का बदला लेने में गया था। WrestleMania 39 में उन्होंने फिन बैलर को हराया था। इसके बाद से उनकी किसी भी स्टार के साथ दुश्मनी नहीं देखने मिली थी। अभी भी कई लोगों का मानना है कि ऐज AEW में नए नाम के साथ डेब्यू कर सकते हैं

WWE में दो पूर्व टैग टीम चैंपियंस के खिलाफ पहली बार मैच लड़ना चाहते हैं Edge

The Bump के हाल ही के एपिसोड में ऐज से पूछा गया था कि कौन से वो मौजूदा दो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ वो रिंग शेयर करना चाहते हैं। हॉल ऑफ फेमर ऐज ने जवाब देते हुए कहा कि वो सैमी ज़ेन या मैट रिडल हो सकते हैं। देखना होगा कि ऐज का भविष्य किस दिशा में जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications