WWE को अलविदा कहकर AEW का हिस्सा बनेगा दिग्गज? मौजदूा रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

..
WWE
WWE में पिछले महीने Edge ने लड़ा था अपना आखिरी मैच

Edge: WWE पेबैक (Payback 2023) के आयोजन में अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। इसके बाद NXT नो मर्सी (No Mercy 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट 30 सितंबर को होगा। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 11 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऐज (Edge) WWE को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए जल्द ही AEW को जॉइन कर सकते हैं।

साल 2011 में रेटेड आर सुपरस्टार के नाम से मशहूर ऐज को गर्दन में लगी चोट के कारण इन-रिंग एक्शन से रिटायर होना पड़ा था। इसके बाद उन्हें WWE हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था। ऐज ने लगभग 1 दशक बाद साल 2020 में फिर से एक बार एक्टिव रेसलिंग में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2021 का Royal Rumble मैच भी जीता था।

लगभग 4 साल बाद अपने होम क्राउड टोरंटो के सामने SmackDown में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऐज ने शेमस के खिलाफ अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट का आखिरी मैच लड़ा था। WON के अनुसार WWE में कई लोगों का मानना है कि मौजूदा डील खत्म होने के बाद 49 साल के ऐज जल्द ही AEW में दिखाई दे सकते हैं।

"WWE में कई लोगों को लगता है कि ऐज AEW में जा सकते हैं।"

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज का स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) के साथ मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट सितंबर के अंत में खत्म हो रहा है। हाल ही में उन्होंने कंपनी के साथ परेशानी की अफवाह पर बात की थी। उन्होंने साफ कर दिया था कि अगर वो WWE वापसी करना चाहें तो कंपनी उन्हें साइन करने का इंतजार कर रही है।

WWE SmackDown में आखिरी मैच से पहले दिग्गज को मिला बड़ा तोहफा

WWE में कई बार चैंपियन बनने वाले ऐज ने अपना पहला टाइटल टोरंटो में हुए हाउस शो में जीता था। उन्होंने हॉल ऑफ फेमर जैफ जैरेट को हराया था। हालांकि, वो अगले ही दिन इसे वापस जैरेट के खिलाफ ही गंवा बैठे थे। हाल ही में अपने कॉन्ट्रैक्ट के आखिरी मैच से पहले ऐज को एक बेहद ही खास तोहफा दिया गया। उन्हें कस्टम मेड आईसी चैंपियनशिप दी गई थी। ऐज ने अपने करियर में कुल 5 बार आईसी चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।

देखना दिलचस्प होगा कि आखिर Edge अपने करियर को लेकर क्या फैसला लेते हैं। WWE हो या AEW फैंस तो उन्हें एक बार फिर इनरिंग एक्शन में देखना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications