WWE चेयरमैन Vince McMahon के स्वास्थ्य को लेकर आया अपडेट, रिपोर्ट में किया गया बड़ा खुलासा

विंस मैकमैहन की तबियत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
विंस मैकमैहन की तबीयत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

Vince McMahon: WWE चैयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की तबीयत को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इसी महीने स्पाइनल सर्जरी से होकर बाहर आए विंस की तबीयत अब भी ठीक नहीं है। विंस 12 सितंबर को कंपनी के Endeavour में विलय होने के समय मौजूद थे लेकिन उनका स्वास्थ्य उस समय कुछ खास ठीक नहीं था। वो एक छड़ी के सहारे ही सीढ़ियों पर चढ़ पा रहे थे।

Ad

Fightful के शॉन रॉस सैप ने रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया था कि विंस की तबीयत ठीक नहीं है और वो अब भी स्पाइनल सर्जरी के प्रभावों से उबर रहे हैं। इस बात की पुष्टि PW Insider के माइक जॉनसन ने भी की थी। बीते दिनों में विंस मैकमैहन के लिए समय काफी अलग सा रहा है क्योंकि उन्होंने हाल में ही अपनी कंपनी को Endeavour के साथ मर्ज कर दिया था।

youtube-cover
Ad

WWE ने Vince McMahon के काम को लेकर नहीं दी जानकारी

WWE को Endeavour को बेचने के बाद विंस मैकमैहन अब नई कंपनी TKO Holdings Group के चेयरमैन बन गए हैं। उनके इस नए काम के बारे में उस समय पता चला, जब कंपनी की मीटिंग में वो निक खान और एरी इमानुएल के साथ मौजूद थे। आपको बताते चलें कि विंस मैकमैहन को 12 सितंबर वाले दिन उस प्रकार का रिस्पॉन्स नहीं मिला था, जैसी उन्हें उम्मीद थी।

निक खान और एरी इमानुएल के साथ हुई मीटिंग के समय विंस मैकमैहन ने सभी कर्मचारियों से बात की थी और बताया था कि उन्होंने कंपनी को इसलिए बेचा क्योंकि कंपनी में एक शिथिलपन आ गया था और वो इसे लेकर कुछ खास खुश नहीं थे। विंस ने ये कदम कंपनी में अपने वर्चस्व को बढ़ाने के लिए किया है। ये और बात है कि उन्होंने इसके बारे में बताने के लिए कंपनी की सफलताओं के बारे में बताया।

एरी इमानुएल अब भी विंस मैकमैहन को अपना बिजनेस गुरु मानते हैं और उन्हें काफी सम्मान के साथ देखते हैं। इस स्थिति में विंस के ऊपर कितनी जिम्मेदारियां होंगी, ये देखने वाली बात होगी। एक बात तय है कि इसकी वजह से विंस को काफी फायदा होने वाला है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications