Roman Reigns: WWE और UFC का करीब एक महीने पहले मर्जर हुआ था, इसलिए अब उन्हें TKO के रूप में पहचाना जाता है। नई मैनेजमेंट टीम के आने से कई बदलाव देखे गए हैं क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में सुपरस्टार्स की वापसी पर काफी जोर दिया गया है। अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि इस मर्जर के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) की बुकिंग पर क्या असर पड़ सकता है।Fightful Select की एक रिपोर्ट के अनुसार विंस मैकमैहन द्वारा क्रिएटिव हेड का पद छोड़ने के बाद Roman Reigns के लिए क्रिएटिव प्लान में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया कि:"रोमन रेंस SummerSlam के बाद ब्रेक पर चले गए थे, लेकिन अब Crown Jewel के बिल्ड-अप में वापस आए हैं। उनके ब्रेक के दौरान चीज़ें बदली हैं क्योंकि अब विंस मैकमैहन का क्रिएटिव टीम में कोई रोल नहीं है। वहीं ये कहा जा रहा है कि रोमन रेंस की स्टोरीलाइंस पर विंस के जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा।"रिपोर्ट में आगे कहा गया कि:"विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच के अलावा रोमन रेंस और पॉल हेमन भी द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में काफी ज्यादा योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा द ब्लडलाइन सैगमेंट्स के प्रोडक्शन, इंटरव्यूज़ और सैगमेंट्स को प्रोड्यूस करने का काम अब भी माइकल हेज संभाल रहे हैं।" View this post on Instagram Instagram PostWWE Crown Jewel 2023 में एक्शन में नज़र आएंगे Roman Reigns?Roman Reigns का आखिरी टाइटल डिफेंस SummerSlam 2023 में आया था, जहां उनका सामना ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो से हुआ था। उस मुकाबले में जिमी उसो के इंटरफेरेंस के कारण जे उसो को हार झेलनी पड़ी थी। खैर उसके बाद रोमन ब्रेक पर चले गए थे, लेकिन पिछले हफ्ते SmackDown में उनकी धमाकेदार वापसी हुई।उन्होंने जॉन सीना के सैगमेंट में इंटरफेयर करते हुए वापसी की थी। वहीं द चैम्प ने खुलासा किया कि वो यहां ट्राइबल चीफ को चैलेंज करने नहीं आए हैं, लेकिन उन्हें एक ऐसे रेसलर के बारे में पता है जो टाइटल शॉट मिलना डिज़र्व करता है। तभी एलए नाइट की एंट्री हुई जिन्होंने जबरदस्त प्रोमो कट करते हुए रोमन को चेतावनी दी थी। View this post on Instagram Instagram Postइसके अलावा SmackDown के उसी शो में नाइट ने सिंगल्स मैच में सोलो सिकोआ को मात दी थी। उस मैच के बाद रोमन रेंस का नाइट को जोरदार स्पीयर लगाना संकेत दे रहा था कि Crown Jewel 2023 के लिए रोमन vs नाइट मैच बुक किया जा सकता है।