Roman Reigns को लेकर WWE ले सकती है चौंंकाने वाला फैसला, फैंस को भी मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा?

WWE के सबसे बड़े रेसलर रोमन रेंस को लेकर क्या हुआ खुलासा (Photo: WWE.com)
WWE के सबसे बड़े रेसलर रोमन रेंस को लेकर क्या हुआ खुलासा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns potentially drafted to Raw: WWE का पूरा अंदाज ही जल्द बदलने वाला है क्योंकि उनका रॉ (Raw) शो अगले साल 6 जनवरी 2025 से नेटफ्लिक्स (Netflix) का हिस्सा बन जाएगा। अब इस शो के वहां शुरू होने से पहले रोमन रेंस को लेकर एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसके कारण फैंस को तोहफा मिल सकता है।

Ad

रोमन रेंस कंपनी के असली ट्राइबल चीफ हैं और वह इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं। वह 2019 से यहीं पर हैं और फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। इस समय उनकी स्टोरी सोलो सिकोआ और उनकी द ब्लडलाइन से चल रही है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि Netflix यह चाहता है कि रोमन रेंस, कोडी रोड्स और सीएम पंक अगले साल Raw पर फीचर किए जाएं।

WWE ने जब अप्रैल के महीने में ड्राफ्ट किया था तो उस समय रोमन रेंस इसका हिस्सा नहीं बने थे क्योंकि पॉल हेमन ने ऐसा होने से रोक लिया था। अब रोमन रेंस के Raw जाने की खबरों को बल उस समय मिला जब Xero News ने एक फोटोशॉप करके तस्वीर डाली जिसमें असली ट्राइबल चीफ के कंधे पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप थी। इसके आधार पर यह कयास लगने लगे हैं कि शायद Netflix रोमन रेंस को 2025 में Raw का चेहरा बनाना चाहता है।

Ad

WWE में इस समय रोमन रेंस की स्टोरी किस तरह आगे बढ़ रही है?

रोमन रेंस और उनके भाई जिमी तथा जे उसो कुछ समय पहले फिर से साथ में आ गए थे। उन्होंने Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से मैच लड़ा था। इस मैच के दौरान असली ट्राइबल चीफ को सोलो सिकोआ ने दो समोअन स्पाइक हिट करके चित कर दिया था।

यह बात और है कि इसके बाद भी असली ब्लडलाइन और सोलो के साथियों के बीच में लड़ाई हुई थी। सैमी ज़ेन ने यहां पर आकर रोमन रेंस पर गलती से हैलुवा किक हिट कर दिया था। इसके चलते माहौल काफी बिगड़ गया था लेकिन पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने हालिया Raw एपिसोड में अपनी बात रखी थी। अब SmackDown के अगले एपिसोड में यह चारों सुपरस्टार्स एक सैगमेंट का हिस्सा बनने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications