WWE में Roman Reigns की वापसी को लेकर आई बुरी खबर, क्या फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार?

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस आखिरी बार WrestleMania में नज़र आए थे (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस आखिरी बार WrestleMania में नज़र आए थे (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return Major Update: WWE में रोमन रेंस की वापसी का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि आने वाले हफ्तों में ट्राइबल चीफ रिटर्न करेंगे। कुछ समय पहले ही रेंस के पिता सिका अनोआ'ई का निधन हो गया है। ऐसे में फैंस के मन में उनकी वापसी को लेकर ढेरों सवाल हैं। अब रिपोर्ट में इसे लेकर खुलासा हुआ है।

Ad

Xero News ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में रोमन रेंस की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि ट्राइबल चीफ की वापसी को अब कंपनी द्वारा आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद रोमन का अभी के लिए वापसी करना मुश्किल है। यह रेंस को दोबारा WWE टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। उन्होंने कहा,

"आप उम्मीद कर सकते हैं कि पिता के निधन के बाद अब रोमन रेंस की वापसी को आगे बढ़ा दिया जाएगा।"

आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

एक फैन ने इस रिपोर्ट के जवाब में कहा कि रोमन रेंस की वापसी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके जवाब में Xero News ने जवाब देकर खबर को कन्फर्म करते हुए कहा,

"उनकी वापसी को आगे बढ़ा दिया गया है। मुझे इस चीज़ की जानकारी WWE में मौजूद किसी ने दी है। अब उनकी वापसी के प्लान को आगे बढ़ा दिया गया है। यह चीज़ इतनी आसान नहीं है कि आप किसी को अलविदा कहने के बाद आकर अपने ही परिवार (नए ब्लडलाइन) के खिलाफ लड़ने लगें।"

आप नीचे Xero News की यह पोस्ट भी देख सकते हैं:

Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपने पिता के निधन पर दी भावुक प्रतिक्रिया

रोमन रेंस ने अपने पिता के निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज दिया। उन्होंने कहा,

मैं और मेरा परिवार सभी को धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमेशा सिका अनोआ'ई का साथ दिया। उन्हें द वाइल्ड समोअन्स टीम के सदस्य के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा। मेरे पिता का प्रभाव पूरे परिवार पर काफी ज्यादा गहरा था। उन्होंने हमारे लिए रास्ता तैयार किया और इसी वजह से हम हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उनके निधन के बाद जो जगह खाली रह गई है, उसे भरने का कोई तरीका नहीं है। मैं और मेरी बहनें उनकी लिगेसी को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले। डैड, हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

आप नीचे रोमन रेंस की भावुक प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications