शोक में डूबे WWE दिग्गज Roman Reigns, टूटे दिल से अपने पिता को कहा अलविदा, भावुक होकर सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

WWE
जानिए WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने क्या इमोशनल बयान दिया? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reaction After Father Death: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के पिता सिका अनोआ'ई (Sika Anoa’i) का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस झकझोर देने वाली खबर के बाद रेसलिंग जगत में सन्नाटा छा गया है। खुद रेंस भी शोक में डूब गए हैं। पिता के निधन के बाद ट्राइबल चीफ की पहली प्रतिक्रिया भी अब सामने आ गई है।

Ad

WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से रोमन रेंस ने अभी तक WWE रिंग में वापसी नहीं की है। उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं।

रोमन रेंस की WWE में वापसी की अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, अब उन्हें बड़ा झटका लग गया है। रेंस का अपने पिता के निधन के बाद दिल टूट गया है। WWE हॉल ऑफ फेमर का रेंस के करियर और लाइफ में गहरा प्रभाव था। रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करने के लिए सिका WWE टीवी पर भी नज़र आए थे।

सिका अनोआ'ई के निधन के बाद रोमन रेंस ने सोशल मीडिया पर दिल छू देने वाली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

मैं और मेरा परिवार सिका अनोआ'ई के नाम पर समर्थन देने के लिए सभी को धन्यवाद करते हैं। उन्हें हमेशा द वाइल्ड समोअंस टैग टीम के आधे हिस्से के रूप में याद किया जाएगा। मेरे पिता का पूरे परिवार पर गहरा प्रभाव रहा। उन्होंने हमारे लिए जो फाउंडेशन बनाई उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। उनके निधन पर जो जीरो पैदा हुआ है उसे भरने का कोई रास्ता नहीं है। लेकिन मैं और मेरी बहनें उनकी लैगेसी को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। रेस्ट इन पावर, डैड। वी लव यू।
Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में धमाकेदार वापसी करेंगे रोमन रेंस?

WWE में रोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में ट्रिपल एच ने संकेत दिए कि वो SummerSlam 2024 में वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि आगे जाकर सोलो सिकोआ के साथ उनकी राइवलरी देखने को मिल सकती है। ऐसा हुआ तो फिर ये सभी के लिए अच्छी बात होगी। साथ ही साथ ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ेगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications