Roman Reigns पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया, WWE ने भी दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Father Passes Away: WWE WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी की खबरें अब सामने आ रही हैं। हालांकि, इस बीच उन्हें बड़ा झटका लगा है। दरअसल रेंस के पिता और दिग्गज सिका अनोआ'ई (Sika Anoa’i) का 79 साल में निधन हो गया है। इस खबर के बाद रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad

सिका अनोआ'ई के निधन की खबर का सबसे पहले उनके भतीजे जाहरूस अनोआ'ई ने खुलासा किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी।

Ad

Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ हुआ था। रेंस ने जीत हासिल की थी। इसके बाद सिका अनोआ'ई अपने भाई के साथ एंट्रेंस रैंप पर नज़र आए थे। दोनों ने रेंस की जीत का जश्न मनाया था।

1970 के दशक में सिका का बहुत बड़ा नाम था। खासतौर पर उन्होंने अपने भाई अफा के साथ मिलकर बहुत नाम कमाया। दोनों को वाइल्ड समोअंस के रूप में जाना जाता था। वैसे सिका के बीमार होने की जानकारी नहीं थी लेकिन अफा की हालत जरूर खराब हुई थी।

ये साल अफा के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। कुछ सर्जरी भी उनकी हो चुकी हैं। अफा को लेकर आए दिन अपडेट सामने आते रहते हैं। हाल ही मेंं खबर सामने आई थी कि उनकी पीठ की सर्जरी हो चुकी है। अच्छी बात ये थी कि वो हॉस्पिटल से घर आ गए थे।

सबसे पसंदीदा दिग्गजों में से एक और अपने आप में एक हॉल ऑफ फेमर का निधन WWE यूनिवर्स के लिए बहुत बड़ा झटका है। कुछ रिपोर्ट्स में बात सामने आई थी कि अगले कुछ हफ्तों में रोमन रेंस रिंग में वापसी कर लेंगे। अब शायद इसमें देरी हो सकती है। पिता के निधन के चलते रिंग में जल्द वापसी करना अब उनकी काफी मुश्किल होगा। जरूर इस बारे में आगे कोई ना कोई अपडेट सामने आएगा।

WWE की तरफ से भी आई दिल छू देने वाली प्रतिक्रिया

सिका अनोआ'ई के निधन पर WWE ने भी शोक व्यक्त किया। WWE ने पोस्ट के जरिए कहा,

ये जानकर दुख हुआ कि WWE हॉल ऑफ फेमर, द वाइल्ड समोअंस टैग टीम के आधे सदस्य और रोमन रेंस के पिता सिका अनोआ'ई का निधन हो गया है। WWE अनोआ'ई के परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications