WWE दिग्गज और Roman Reigns के परिवार के अहम सदस्य के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, फैंस के लिए अच्छी खबर

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के रिश्तेदार का हुआ सफल ऑपरेशन
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के रिश्तेदार का हुआ सफल ऑपरेशन

Afa Anoa'i: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के रिश्तेदार अफा अनोआ'ई (Afa Anoa'i) को हाल में दिल से जुड़ी हुई सर्जरी से होकर गुजरना पड़ा। यहां बड़ी और खुशी की बात यह है कि ऑपरेशन सफल रहा और अब उन्हें आराम करके खुद को ठीक करना है। यह जानकारी हाल में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आई थी।

Ad

अफा अनोआ'ई भी रोमन रेंस के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वह रोमन के पिता के साथ मिलकर द वाइल्ड समोअन्स नाम की टैग टीम का हिस्सा थे। उनकी सफल सर्जरी से जुड़ी पोस्ट WXW रेसलिंग के सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई थी। इसमें उन्होंने अफा के डिसचार्ज होने की बात बताते हुए कहा,

"इस गुरुवार को हमारे प्रिय गुरु अफा 'द वाइल्ड समोअन' का सफल TAVR प्रोसीजर किया गया, जिससे उनकी अरोटिक वॉल्व को बदला गया। उन्हें कल दोपहर हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। हम सब आभारी हैं कि यह आखिरी मुश्किल भी पार हो गई है। अब उनके पास रिहैब करने के लिए पर्याप्त समय है और उन्होंने फिर से किकआउट कर दिया है। वह दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों में से एक हैं। आप सबके प्यार और ख्याल के लिए शुक्रिया।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE में आखिरी बार कब नजर आए थे अफा अनोआ'ई?

अफा अनोआ'ई को WWE में 2020 के Hell in a Cell के दौरान आखिरी बार देखा गया था। उन्हें रोमन रेंस और जे उसो के बीच हुए मैच के बाद रैंप पर देखा गया था, जहां उन्होंने रोमन रेंस को उलाफाला पहनाई थी। उस समय रोमन रेंस के पिता भी वहीं मौजूद थे। यह एक प्रकार से रोमन रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानने की तरफ पहला कदम था।

अफा को इसके बाद WWE में नहीं देखा गया। इसके बाद उनसे जुड़ी अपडेट आई थी कि उन्हें चोट लग गई है और वह इसका इलाज करवा रहे हैं। अब उनकी सेहत से जुड़ी मिली अपडेट के बाद यह तो तय है कि वह आराम करने के बाद ठीक हो जाएंगे और फिर से अपने जीवन को उसी तरह से जी सकेंगे, जैसे वह चाहते हैं।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications