Triple H ने WWE में Roman Reigns की वापसी की तारीख का किया ऐलान? Bloodline की मौजूदा स्टोरीलाइन को लेकर भी खोले बड़े राज

WWE
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दिए बड़े संकेत (Photo: WWE.com)

Triple H Hint Roman Reigns WWE return: WWE SmackDown में अब कई चीजें बदल गई हैं। द ब्लडलाइन में इस समय पुराना कोई मेंबर नहीं है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी में इस ग्रुप को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। ग्रुप में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जैकब फाटू शामिल हो गए हैं। सिकोआ ने पॉल हेमन को कह दिया है कि अब रेंस की वापसी नहीं होने वाली है।

Ad

हाल ही में ट्रिपल एच पैट मैकेफी शो में गेस्ट बनकर आए। वहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। द गेम से इस दौरान रोमन रेंस की वापसी को लेकर भी सवाल पूछा गया था। उन्होंने सोलो सिकोआ और जैकब फाटू को लेकर भी बयान दिया। फाटू ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में डेब्यू कर बवाल मचा दिया था।

Ad

ट्रिपल एच ने सोलो सिकोआ का जिक्र करते हुए कहा,

आप जब ट्राइबल चीफ के बारे में बात करते हैं तो फिर आप रोमन रेंस के बारे में बात कर रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उस पद पर दावा करता है। आप द ब्लडलाइन को आगे बढ़ते हुए देखिए। आप सोलो को ट्राइबल चीफ के रूप में पेश करते हुए देखिए। अब तो जैकब फाटू भी आ गए हैं। वो पूरी तरह गेम चेंजर हैं।

ट्रिपल एच ने कहा कि ये चीजें तब तक आगे बढ़ती रहेंगी जब तक रियल ट्राइबल चीफ वापस नहीं आ जाते हैं। द गेम ने कहा कि 3 अगस्त को SummerSlam में मौजूदा चल रही सभी स्टोरीलाइन में बवाल देखने को मिल सकता है। उनके अनुसार

अब सिर्फ बदलाव को देखते हैं। हम शो को चला रहे हैं। ये नया ट्राइबल चीफ है। ये नया हेड ऑफ द टेबल है। रोमन रेंस की वापसी से पहले ये लंबे समय तक चलने वाला है। मैं सिर्फ कल्पना कर सकता हूं। आशा करते हैं कि पॉल हेमन इन चीजों को सहन कर लें। जैसे ही हम SummerSlam में एंट्री करेंगे तो सभी स्टोरीलाइन्स सामने आएंगी। दोनों शो इस चीज को लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं।

क्या WWE SummerSlam 2024 से पहले रोमन रेंस की वापसी हो जाएगी?

रोमन रेंस की वापसी कब होगी इसके बारे में कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रिपल एच की बातों से लग रहा है कि SummerSlam 2024 में रोमन रेंस नई स्टोरीलाइन को शुरू करने के लिए वापसी करेंगे। रेंस की वापसी पर आगे अब क्या अपडेट सामने आएगा ये देखने वाली बात होगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications