Kairi Sane WWE Return Update: पिछले साल दिसंब में WWE स्टार कायरी सेन (Kairi Sane) को इंंजरी का सामना करना पड़ा था। तब से वो एक्शन में नहीं दिखाई दी हैं। पिछले कुछ महीनों में उनकी वापसी की अटकलें और अफवाहें खूब सामने आई हैं। ऐसा लगता है कि अब बहुत जल्द उनकी वापसी हो सकती है। सेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
हाल ही में WrestleMania 41 का आयोजन हुआ था। इसके बाद Raw और SmackDown का एपिसोड हो चुका है। SmackDown से पहले सेन को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। दरअसल सेन के अंगूठे में लिगामेंट फट गया था। उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी थी। इस इंजरी के कराम पिछले साल उन्हें 2 दिसंबर को आखिरी इन-रिंग मैच के बाद बाहर होना पड़ा था।
WrestleMania 41 से एक हफ्ते कायरी सेन ने अपनी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया था। सेन ने बताया था कि उन्होंने अपनी ताकत वापस हासिल कर ली है और वो पहले से ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हैं। PWInsider की हालिया रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 41 के बैकस्टेज में सेन मौजूदा थीं और अब वो बहुत जल्द वापसी कर सकती हैं। ऐसा लगता है कि सेन को अपना इन-रिंग करियर आगे बढ़ान के लिए मेडिकल क्लीयरेंस मिल गया है। इस खबर के बाद उनके फैंस भी खुश हो गए होंगे। ये कहीं ना कहीं अच्छी बात है। अब देखना होगा कि WWE द्वारा उनकी वापसी कब कराई जाएगी।
क्या WWE Backlash 2025 में कायरी सेन की होगी वापसी?
Backlash 2025 का आयोजन 10 मई को होगा। फैंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE द्वारा जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है। फैंस को इस मैच में काफी मजा आएगा। दोनों पहले कट्टर दुश्मन रह चुके हैं। Raw और SmackDown के एपिसोड में सीना को ऑर्टन ने जबरदस्त आरकेओ दिया है। अभी तक रैंडी का पलड़ा काफी भारी रहा है। देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या होगा।Backlash 2025 में विमेंस डिवीजन के मुकाबले भी होंगे। कायरी सेन वहां पर वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं।