Roman Reigns को WWE हॉल ऑफ फेमर द्वारा मिल सकता है धोखा, दिग्गज ने दावा करते हुए चौंकाया

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम बयान सामने आया (Photo: WWE.com)

Bill Apter Addressed Paul Heyman & Roman Reigns Reunion: WWE में ब्लडलाइन की कहानी खास अंदाज में आगे बढ़ रही है। सोलो सिकोआ ने खुद को ट्राइबल चीफ घोषित किया है। वहीं रोमन रेंस (Roman Reigns) असली ट्राइबल चीफ का दर्जा पाने की कोशिश कर रहे हैं। आगामी Survivor Series 2024 में नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच देखने को मिलेगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच दिग्गज बिल एप्टर ने बड़ा बयान देकर चौंका दिया है। उनका कहना है कि पॉल हेमन आगे जाकर रेंस को बड़ा धोखा दे सकते हैं।

Ad

WrestleMania XL इस बार बहुत जबरदस्त रहा था। द रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर मुकाबला लड़ा। वहीं कोडी रोड्स ने रेंस के टाइटल रन का अंत किया। मेनिया के बाद सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की। उन्होंने जून, 2024 में अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद से अभी तक उनकी WWE टीवी पर वापसी देखने को नहीं मिली है। फैंस अब उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो बहुत जल्द रिंग में नज़र आएंगे।

Backstage Pass पर लाइव सवाल-जवाब सेशन के दौरान बिल एप्टर ने हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन की वापसी और रोमन रेंस के साथ रीयूनियन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फ्यूचर में रेंस को हेमन धोखा दे सकते हैं। एप्टर ने एक संभावित मैप बताते हुए ब्लडलाइन कहानी को और रोमांचक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि पॉल हेमन की जल्द वापसी हो जाएगी और वो रोमन रेंस के साथ नज़र आएंगे। दोनों अभी तक एक साथ रहे हैं। हालांकि, उनकी एंट्री के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। इस चीज को आप अच्छे से समझते हैं। अगर कोडी रोड्स को द रॉक हरा देते हैं तो इसके बाद रोमन का रास्ता खुल जाएगा। उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस मिल सकती है। हेमन और रोमन फिर एक साथ नज़र आएंगे और लोग इसे देखना चाहेंगे। इसके बाद आगे जाकर हेमन द्वारा रोमन को धोखा मिल सकता है।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस की टीम की होगी जीत?

Survivor Series 2024 में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच को कंपनी ने अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। हाल ही में हुए Crown Jewel इवेंट में रोमन रेंस और द उसोज़ को सोलो सिकोआ और उनके साथियों से हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि Survivor Series में असली ब्लडलाइन इसका बदला ले पाएगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications