'Drew McIntyre हॉलीवुड के बड़े स्टार बन सकते हैं'- दिग्गज ने WWE में धमाल मचाने वाले स्कॉटिश वॉरियर को लेकर दिया बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई अहम प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर आई अहम प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: बिल एप्टर (Bill Apter) का मानना है कि द रॉक (The Rock), जॉन सीना (John Cena) और बतिस्ता (Batista) के नक्शेकदम पर चलते हुए ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) हॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने वाले अगले WWE सुपरस्टार बन सकते हैं।

Ad

WrestleMania 39 के बाद Money in the Bank 2023 में पिछले हफ्ते मैकइंटायर ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने गुंथर के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से उनकी राइवलरी इम्पीरियम के साथ चल रही है। मैट रिडल उनका साथ दे रहे हैं। मैकइंटायर रेसलिंग के बाहर भी अब कुछ बड़े काम कर रहे हैं।

हाल ही में यह पता चला है कि मैकइंटायर को बतिस्ता और आइस क्यूब के साथ नई एक्शन फिल्म द किलर गेम में एक भूमिका मिली है। इसकी शूटिंग के चलते वो अगले हफ्ते रेड ब्रांड का हिस्सा नहीं होंगे। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए बिल एप्टर ने कहा,

ड्रू मैकइंटायर के व्यक्तित्व में वह अद्भुत छवि है जो उन्हें हॉलीवुड की शैली में एक और प्रमुख सुपरस्टार बनाती है।

youtube-cover
Ad

मैकइंटायर के लिए पिछले कुछ साल कंपनी में शानदार रहे हैं। कंपनी ने उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। साल 2020 में उनके काम की सभी ने तारीफ की। उन्होंने पहले मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद मेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की। ये चैंपियनशिप रन भी उनका अच्छा चला था। अभी तक वो दो बार WWE चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं।

क्या WWE SummerSlam 2023 में Drew McIntyre इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल कर पाएंगे?

WWE ने मैकइंटायर के लिए अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। SummerSlam 2023 में उनका मैच गुंथर के साथ हो सकता है। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए दोनों के बीच टक्कर हो सकती है। गुंथर को चैंपियन के रूप में बहुत लंबा समय हो गया है। ड्रू उनकी बादशाहत को अब खत्म कर सकते हैं। उन्हें फैंस द्वारा भी अब बहुत चीयर किया जाता है। अगर उन्हें तगड़ा पुश दिया गया तो फिर सभी को अच्छा लगेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications