The Undertaker: दिग्गज जर्नलिस्ट बिल एप्टर (Bill Apter) ने WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) को लेकर इस बार बड़ा बयान दिया है। एप्टर ने कहा कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में अंडरटेकर को वापसी कर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का सामना करना चाहिए।पिछले महीने Raw की 30वीं सालगिरह मनाई गई थी। इस दौरान अंडरटेकर नज़र आए थे। अपने पुराने गिमिक में उन्होंने एंट्री की और फैंस का दिल जीत लिया। WWE सुपरस्टार ब्रे वायट के साथ यादगार पल उनका देखने को मिला था।The Wrestling Time Machine पॉडकास्ट पर बात करते हुए एप्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, WWE को द अंडरटेकर की वापसी ब्रॉक लैसनर के साथ ब्लॉकबस्टर मैच के लिए करानी चाहिए। दोनों के बीच रीमैच होना चाहिए। WWE रोस्टर इस समय डाउन चल रहा है। खासतौर पर लैसनर जैसे रेसलर के लिए ज्यादा प्रतिद्वंदी मौजूद नहीं है। लैसनर का मैच टेकर के साथ अब होना चाहिए। इस मैच में टेकर को ज्यादा रेसलिंग नहीं करनी चाहिए। अमेरिकन बैडएस गिमिक में वो आएंगे तो एक अलग तरह के टेकर लगेंगे। उन्हें आकर लैसनर से अपना पुराना बदला लेना चाहिए।WWE में ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर का बड़ा नामअंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी बहुत पुरानी रही है। आज भी फैंस इन दोनों के बीच हुई राइवलरी को याद करते हैं। WWE इतिहास में टेकर की WrestleMania स्ट्रीक को लंबे समय तक याद रखा जाएगा, जिसके दौरान द डेडमैन ने कई दिग्गजों को हराकर 21-0 का रिकॉर्ड कायम किया था। इस स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर ने खत्म किया था। ये एक ऐतिहासिक लम्हा था।कई दिग्गजों का कहना है कि लैसनर को टेकर की स्ट्रीक खत्म नहीं करनी चाहिए थी। खुद टेकर ये बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ये काम रोमन रेंस को करना चाहिए था। खैर अब WWE रिंग में उनकी वापसी बहुत मुश्किल है। कई बार वो इंटरव्यू में इस बात को नकार चुके हैं। अगर एप्टर द्वारा कही गई बात सही हो जाए तो फिर फैंस को मजा आ जाएगा।WrestleFeed@WrestleFeedAppBray Wyatt on what The Undertaker said to him at RAW XXX.595WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।