'मैं ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हूं'- WWE में Roman Reigns की गैरमौजूदगी में Bloodline के सदस्य ने किया चौंकाने वाला दावा

जानिए WWE दिग्गज ने अपने आपको महान क्यों कहा?
जानिए WWE दिग्गज ने अपने आपको महान क्यों कहा?

Paul Heyman: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अब WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है।

Ad

आप सभी को पता है कि पॉल हेमन WWE इतिहास के सबसे सफल मैनेजरों में से एक हैं। जिन सुपरस्टार्स ने उनके साथ काम किया वो सफलता की सीढ़ी चढ़ गए। मौजूदा दौर में इसका सबसे बड़े उदाहरण रोमन रेंस हैं। इससे पहले ब्रॉक लैसनर के साथ हेमन ने काम किया था।

हेमन और लैसनर की जोड़ी भी WWE में शानदार रही। 504 दिन तक लैसनर यूनिवर्सल चैंपियन रहे। पॉल ने सीएम पंक के साथ भी काम किया था। उनके नेतृत्व में पंक 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे। रेंस ने पिछले चार साल पॉल के साथ मिलकर कंपनी में अच्छा काम किया। वो भी 1316 दिन तक चैंपियन रहे।

इन सभी सुपरस्टार्स को पॉल हेमन ने सफलता दिलाई है। इस लिहाज से उन्होंने सोशल मीडिया पर ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम होने का दावा किया है। पॉल ने X पर कहा,

लेडीज एंड जेंटलमैन, किसी भी भाषा में, मैं ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हूं।
Ad

WWE में द ब्लडलाइन को इस समय सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं

WrestleMania XL में पिछले महीने रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत हुआ था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनके फैक्शन द ब्लडलाइन में इस समय काफी उथल-पुथल चल रही है। ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। सिकोआ कुछ बडे़ निर्णय ले चुके हैं और उन्हें देखकर पॉल हेमन को भी डर लग रहा है।

मेनिया के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हेमन ने बाद में WWE ड्राफ्ट से रोमन का नाम हटा दिया था। पहले उन्होंने कहा कि ये फैसला रेंस का है लेकिन बाद में बताया कि उनकी ट्राइबल चीफ से बात ही नहीं हुई है।

Backlash France में टांगा लोआ ने भी ब्लडलाइन में डेब्यू किया। इस समय सिकोआ, टोंगा और लोआ मिलकर बवाल मचा रहे हैं। रोमन रेंस की वापसी के बारे में अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। देखना होगा कि उनकी वापसी के बाद ब्लडलाइन की स्टोरी किस ओर मोड़ लेगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications