WWE लाइव इवेंट में पूर्व चैंपियन ने अपने भाई के कारण कैरेक्टर ब्रेक करते हुए चौंकाया, जानिए क्या है पूरा मामला?

..
सोलो सिकोआ है जिमी उसो के सगे भाई
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने क्या किया?

Solo Sikoa: WWE इस समय सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) सबसे खतरनाक ग्रुप द ब्लडलाइन (The Bloodline) का हिस्सा हैं और कंपनी उन्हें टॉप हील की तरह दिखा रही है। हाल ही में हुए लाइव इवेंट में पूर्व चैंपियन सिकोआ अपना कैरेक्टर ब्रेक करते हुए दिखाई दिए थे।

Ad

WWE का हालिया Holiday Tour लाइव इवेंट मॉलिन में आयोजित किया था। फिन बैलर, जे उसो, एलए नाइट, केविन ओवेंस, मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस शो जैसे कई टॉप स्टार्स शो का हिस्सा बने थे। शो में ब्लडलाइन मेंबर्स सोलो सिकोआ और जिमी उसो का मुकाबला केविन ओवेंस और एलए नाइट से टैग टीम मैच में हुआ था।

मैच शुरू होने से पहले जब सभी स्टार्स रिंग में आ चुके थे, तब जिमी उसो रोप्स के पास फैंस से कुछ बातचीत कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उसो रोप से नीचे गिर जाएंगे तभी सोलो का एक अलग ही रूप देखने मिला था। स्ट्रीट चैंपियन के नाम से पहचाने जाने वाले सोलो अपना कैरेक्टर ब्रेक करते हुए कुछ कदम आगे बढ़े और यह सुनिश्चित किया कि जिमी नीचे ना गिरे।

Ad

WWE SmackDown में Solo Sikoa को लेकर Roman Reigns ने किया बहुत बड़ा ऐलान

WWE SmackDown के पिछले एपिसोड में रोमन रेंस ने लंबे समय बाद प्रोग्रामिंग में वापसी की थी। शो की शुरुआत रोमन रेंस ने की और उनके साथ पॉल हेमन, सोलो सिकोआ और जिमी उसो भी मौजूद थे। रोमन ने ऐलान किया कि उनके बाद अगले ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ होंगे। इस खबर से जिमी उसो कुछ खास खुश नहीं दिखाई दिए थे।

Ad

इसके बाद रैंडी ऑर्टन ने सैगमेंट में दखल दिया और साफ किया कि वो 18 महीने बाद रोमन रेंस से बदला लेने के लिए ही वापस आए हैं। हेड ऑफ द टेबल ने भी वाइपर के दावे को नकार दिया तभी रैंडी ने रोमन को RKO लगाने का प्रायस किया लेकिन रेंस इससे बचने में कामयाब रहे थे। शो के मेन इवेंट में ऑर्टन का सामना जिमी उसो से हुआ था।

लैजेंड किलर ने जिमी को मात दी थी। ब्लडलाइन मेंबर्स ने संख्या में ज्यादा होने का फायदा उठाया और रैंडी और उन्हें बचाने आए नाइट पर हमला कर दिया था। इसके बाद अचानक एजे स्टाइल्स ने वापसी की और आते ही रेंस पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया। सैगमेंट के अंत में स्टाइल्स ने एलए नाइट पर ही अटैक किया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications