WWE ने Roman Reigns द्वारा पूर्व चैंपियन को लेकर किए बड़े ऐलान के बाद लिया अहम फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला?

..
रोमन रेंस ने अपने भाई को दिया बड़ा टाइटल
WWE SmackDown में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को क्या नाम दिया?

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी ने प्रोग्रामिंग के समीकरणों को बदल दिया है। ब्लू ब्रांड शो में ट्राइबल चीफ ने अपने भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है।

Ad

रोमन रेंस ने तीन साल पहले अपने ग्रुप द ब्लडलाइन को बनाया था। फिलहाल इस हील फैक्शन में जिमी उसो, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन हैं। पूर्व चैंपियन सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था, जहां उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ ट्राइबल चीफ को अपना टाइटल रिटेन करने में मदद की थी। केवल सोलो सिकोआ ही ऐसे मेंबर हैं जो हर परिस्थिति में रोमन के साथ खड़े हुए नज़र आए हैं।

Roman Reigns ने लगभग डेढ़ महीने बाद SmackDown के एपिसोड में वापसी की थी। शो की शुरुआत में रोमन ने अपने ग्रुप द ब्लडलाइन के साथ एंट्री की थी। रोमन ने ब्लडलाइन के भविष्य पर बात की और ऐलान किया कि उनके बाद सोलो सिकोआ "अगले ट्राइबल चीफ" होंगे। उन्होंने सोलो को "Tribal Heir" का टाइटल दिया है। हालांकि, जिमी उसो साफ तौर पर नाराज़ दिखाई दिए। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो WWE ने इस ऐलान के बाद अहम फैसला लिया है "Tribal Heir" नाम का ट्रेडमार्क हाल ही हासिल कर लिया है।

Ad

WWE SmackDown में Randy Orton ने Jimmy Uso को हराया

WWE SmackDown में आखिरकार रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन लंबे समय बाद एक दूसरे के सामने आए और दोनों मेगास्टार्स ने जबरदस्त प्रोमो दिया। शो के मेन इवेंट में वाइपर और जिमी उसो का मैच बुक किया गया। हालांकि, इस मैच का परिणाम किसी तरह से भी भिन्न नहीं रहा और एपेक्स प्रिडेटर ने जिमी को हरा दिया था।

शो का असल रोमांच इस मैच के बाद से ही शुरू हुआ जब ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स ने ऑर्टन और उन्हें बचाने आए एलए नाइट पर जबरदस्त हमला कर दिया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स के एंट्री सॉन्ग ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने पीछे से रिंग में आकर रोमन को फिनॉमिनल फोरआर्म मारा। WWE यूनिवर्स को बाद झटका तब लगा ब्लडलाइन के पीछे हटने के बाद एजे ने नाइट पर हमला किया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications