WWE दिग्गज की SmackDown में चौंकाने वाली वापसी और मेगास्टार पर अटैक करने के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई

..
पूर्व चैंपियन ने की चौंकाने वाली वापसी
पूर्व चैंपियन ने की WWE में चौंकाने वाली वापसी

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा। शो में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने प्रोग्रामिंग में वापसी की। इसके अलावा फैंस तब चौंक गए जब पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने वापसी के बाद हील टर्न किया। उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

फिनॉमिनल वन के नाम से मशहूर एजे स्टाइल्स ने SmackDown में लगभग तीन महीने बाद वापसी की। वो चोट के कारण प्रोग्रामिंग से बाहर चल रहे थे। शो खत्म होने से थोड़ी देर पहले ही स्टाइल्स की वापसी देखने मिली, जिसे फैंस से जबरदस्त चीयरिंग मिली। ब्लडलाइन को भगाने के बाद पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एजे स्टाइल्स ने रैंडी सहित सभी लोगों को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने एलए नाइट पर हमला कर हील टर्न लिया। इसके बाद वो बैकस्टेज चले गए।

इसके बाद एजे से रिंग में उनके द्वारा किए गए एक्शन के बारे में पूछा गया। उन्होंने इसका एक शब्द में जवाब देते हुए कहा 'नहीं'।

आप यह क्लिप यहां देख सकते हैं

Ad

WWE SmackDown में The BloodLine के हमले के कारण चोटिल हो गए थे AJ Styles

3 महीने पहले एजे स्टाइल्स SmackDown में अपने पुराने दुश्मन जॉन सीना को द ब्लडलाइन से बचाने के लिए आगे आए थे। दोनों मेगास्टार्स टीमअप करके Fastlane 2023 में जिमी उसो और सोलो सिकोआ का सामना करने वाले थे। हालांकि, SmackDown में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग से पहले रोमन रेंस के भाइयों ने स्टाइल्स पर बैकस्टेज जबरदस्त हमला कर दिया था। जिसके कारण स्टाइल्स चोटिल हो गए थे। इसके बाद सीना की मदद के लिए एलए नाइट आगे आए और दोनों ने मिलकर Fastlane 2023 में जिमी उसो और सोलो सिकोआ को टैग टीम मैच में हराया था।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि एजे स्टाइल्स WWE में वापसी करने के बहुत करीब हैं। यह भी माना जा रहा था कि वो ब्लडलाइन से अपने ऊपर हुए हमले का हिसाब बराबर करते। स्टाइल्स ने रोमन पर फिनॉमिनल फोरआर्म मूव लगाते हुए अपने इरादे साफ कर दिए कि वो अपना बदला लेना चाहते हैं। इस बीच देखना होगा कि वो एलए नाइट पर किए गए अटैक का क्या कारण देते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications