"हम युद्ध में हैं"- WWE Money in the Bank में Roman Reigns के मैच के बाद ऐलान के बाद The Bloodline के सदस्य की आई पहली प्रतिक्रिया

..
Money in the Bank में होगा बड़ा मुकाबला
Money in the Bank में होगा बड़ा मुकाबला

Roman Reigns: WWE के इतिहास का सबसे बड़ा फैमिली सिविल वॉर अब अपने चरम स्तर तक पहुंच चुका है। कंपनी का टॉप ग्रुप द ब्लडलाइन (The Bloodline) अब दो हिस्सों में बंट चुका है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि लंदन में होने वाले मनी इन द बैंक (Money in the Bank) प्रीमियम लाइव इवेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना द उसोज़ (The Usos) से होगा। हाल ही में सोलो ने इस अनाउंसमेंट पर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

हालिया SmackDown के अंत में बहुत ही चौंकाने वाली चीज़ तब देखने मिली, जब जे उसो ने अपनी भाई का साथ देते हुए रोमन रेंस पर सुपरकिक से हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों ने सोलो सिकोआ को रिंग से बाहर किया और ट्राइबल चीफ पर मिलकर डबल सुपरकिक लगाई। इस तरह द उसोज़ का ब्लडलाइन के साथ का सफर आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया।

कुछ ही हफ्ते पहले सोलो सिकोआ ने रोमन के प्रति अपनी ईमानदारी साबित करते हुए जिमी उसो पर हमला कर दिया था। Money in the Bank में अब दोनों टीम्स के बीच मुकाबला बुक कर दिया गया है। सोलो सिकोआ ने मैच को हाइप करते हुए एक दिलचस्प मैसेज फैंस को दिया है। उन्होंने कहा,

"अब हम युद्ध में हैं।"
Ad

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को Solo Sikoa हरा सकते हैं

सोलो सिकोआ ने पिछले साल मेन रोस्टर डेब्यू किया था, जिसके बाद वो बहुत ही डॉमिनेंट दिखाई दिए हैं। सोलो ने कंपनी में रोमन रेंस की बादशाहत कायम रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रेसलिंग दिग्गज कोनन का मानना है कि सोलो आगे चलकर रोमन रेंस को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा,

"यह हो सकता है। लोगों को यह पसंद भी आ सकता है। आप जानते हैं कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं। कई लोगों को नहीं लगता है कि सैथ रॉलिंस या कोडी रोड्स, रेंस को हरा सकते हैं, लेकिन वो सोलो सिकोआ हैं, जिन्हें कंपनी बचा कर चल रही है। वो केवल अभी तक कोडी से हारे हैं। वो एक ऐसे रेसलर हैं जो बोलना पसंद नहीं करते। कुछ ही शब्दों में उनका काम हो जाता है।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications